deltin33 Publish time 2026-2-23 16:26:59

Carlos Alcaraz ने जीता कतर ओपन का खिताब

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/carloz-alcaraz-1771845128335_m.webp

Carlos Alcaraz ने जीता कतर ओपन का खिताब



डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अलकराज ने शानदार खेल का नमूना पेश करते हुए आर्थर फिल्स को केवल 50 मिनट में 6-2, 6-1 से हराकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। स्पेन के इस स्टार खिलाड़ी ने इस तरह से 2026 में अपनी जीत का सिलसिला 12 मैच तक पहुंचा दिया है।

उन्होंने इस साल |स्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था। इस तरह से उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने यानी चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने के 20 दिन बाद कतर ओपन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अलकराज ने कहा कि साल की शुरुआत वाकई बहुत शानदार रही है। दोहा में खिताब जीतने के साथ ही अलकराज के टूर-स्तरीय खिताबों की संख्या 26 हो गई है।
Pages: [1]
View full version: Carlos Alcaraz ने जीता कतर ओपन का खिताब