कैथल: वृंदावन गए थे परिवार के लोग, घर पहुंचे तो खिसक गई पैरों तले जमीन; बुलानी पड़ी पुलिस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/haryana-police-(7)-1771843336469_m.webpवृंदावन गए थे परिवार के लोग, घर में हो गई चोरी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, कैथल। चोर एक घर से नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। घर के सभी सदस्य वृंदावन गए हुए थे। घर के किराएदारों ने फोन कर चोरी की सूचना दी थी। चीका निवासी राजबीर की शिकायत पर चीका थाना में केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में बताया कि वह कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। 17 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ वृंदावन अपने बेटे के पास गया हुआ था। 20 फरवरी को शाम के समय उनके किराएदार का फोन आया कि आपके घर में चोरी हो गई है।
सूचना मिलने के बाद वह वापस चीका आ गया था। घर आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था, अलमारियां खुली हुई थी। उसने अपने घर में सामान को चेक किया तो पाया कि आरोपित उनके घर से गहने, सिक्के, नकदी और नोटों की मालाएं चोरी करके ले गए थे।
आरोपितों ने 20 चांदी के सिक्के, एक चांदी की पाजेब, एक चांदी के कंडुली, दो चांदी के गिफ्ट और करीब 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
शिकायतकर्ता ने चोरों को तलाश करके सामान बरामद करने की मांग की है। चीका थाना के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Pages:
[1]