deltin33 Publish time 2026-2-23 14:28:05

करनाल में मामूली कहासूनी में दो भाइयों पर चाकू से हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Knife-Attack--1771838229430_m.webp

मामूली कहासुनी में दो भाइयों पर चाकू से हमला कर किया घायल।



जागरण संवाददाता, करनाल। निगदू गांव मामूली कहासुनी में होने पर दो भाइयों व एक पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल युवक की मां ने बताया कि उनका छोटा बेटा घर के बाहर था, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने उसे बेवजह गालियां देनी शुरू कर दीं। जब छोटे भाई ने इसकी शिकायत अपने बड़े भाई विक्रांत से की, तो विक्रांत उन युवकों को समझाने और पूछने गया कि वे उसके भाई को गाली क्यों दे रहे हैं।

इसी दौरान, दूसरे पक्ष के 5-6 युवक, जो पहले से ही हथियारों से लैस थे, उन्होंने विक्रांत पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने विक्रांत के पेट में चाकुओं से कई वार किए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

जब बीच-बचाव करने के लिए दूसरा भाई रुद्र और परिवार के अन्य सदस्य आए, तो बदमाशों ने उन पर भी गंडासियों से हमला कर दिया। इस दौरान छुड़ाने आए एक अन्य व्यक्ति के सिर पर भी गंडासी मारी गई।
Pages: [1]
View full version: करनाल में मामूली कहासूनी में दो भाइयों पर चाकू से हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती