deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

सप्तक्रांति एक्सप्रेस में 3 मार्च तक नो-रूम, होली पर घर आने वालों वालों की बढ़ी परेशानी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Sapt-Kranti-Express-1771836291708_m.webp

सप्तक्रांति एक्सप्रेस में 3 मार्च तक नो-रूम, होली पर घर आने वालों वालों की बढ़ी परेशानी



संवाद सहयोगी, मोतिहारी। होली में महानगरों से घर आने के लिए कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। महानगरों से बापूधाम मोतिहारी तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को इन दिनों कंफर्म टिकट नहीं मिलने से परेशानी बढ गई है। दिल्ली, गुजरात, मंबई, कोलकाता से बापूधाम मोतिहारी रूट पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों में पूरे मार्च महीने तक कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी है। आईआरसीटीसी की साइट से निजी तौर पर ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले हों या साइबर कैफे हर कोई तत्काल टिकट निकालने का प्रयास कर रहा है, मगर सफलता नहीं मिल पा रही है। घंटों लाइन में लगने के बावजूद, स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर से इक्का-दुक्का लोगों को ही तत्काल टिकट मिल पा रहा है।

बापूधाम मोतिहारी वाणिज्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आनंद बिहार से बापूधाम मोतिहारी तक आने वाली 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस में 3 मार्च तक नो-रूम है, जबकि दिल्ली, गुजरात, मंबई, कोलकाता से बापूधाम मोतिहारी रूट पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों में 23 फरवरी से 18 मार्च तक सभी श्रेणियों में वेटिंग चल रहा है।

इधर, पूर्व मध्य रेलवे ने होली पर आने वाले यात्रियों के भीड़ के मद्देनजर केवल रक्सौल से ही स्पेशल ट्रेन चला रही है। रेलवे हावड़ा, चर्लप्ल्ली और आनंद बिहार से रक्सौल तक के लिए होली स्पेशल चल रही है। बापूधाम मोतिहारी रूट पर स्पेशल ट्रेन के परिचालन नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जेनरल व स्लीपर कोच में यात्रियों की भीड़

ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के चलते यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे हैं, जिसके चलते कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी हो रही है। कंफर्म सीट पर वेटिंग टिकट वाले यात्री जबरन बैठ कर यात्रा कर रहे है। इसके चलते स्लीपर कोच में यात्रियों के बीच हमेशा तू-तू-मैं-मैं हो रही है। ऐसी स्थिति से निपटने में ट्रेन स्काट टीम के सदस्य बेबस नजर आ रहे हैं।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि होली पर्व होने के कारण विभिन्न ट्रेनों में प्रवासी मजदूर, नौकरी पेशा व छात्रों के साथ-साथ दैनिक यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। ट्रेन स्काट टीम को रेल यात्रियों व उनके सामान की सुरक्षा के लिए निर्देश दिया गया है, जबकि तत्काल टिकट काउंटर पर भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी क्लासों के लिए कंफर्म टिकट की स्थिति पर एक नजर

[*]गाड़ी संख्या- 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 3 मार्च तक नो-रूम
[*]गाड़ी संख्या- 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 24 फरवरी से 17 मार्च तक वेटिंग
[*]गाड़ी संख्या- 14010 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस में 23 फरवरी से 3 मार्च तक वेटिंग
[*]गाड़ी संख्या- 12212 गरीब रथ में 25 फरवरी से 18 मार्च तक वेटिंग
[*]गाड़ी संख्या- 19269 पोरबंदर एक्सप्रेस में 8 मार्च तक वेटिंग
[*]गाड़ी संख्या- 19037 अवध एक्सप्रेस में 23 फरवरी से 7 मार्च तक वेटिंग
[*]गाड़ी संख्या- 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस में 27 फरवरी से 17 मार्च तक वेटिंग
[*]गाड़ी संख्या- 15568 अमृत भारत एक्सप्रेस में 25 फरवरी से 25 मार्च तक वेटिंग
Pages: [1]
View full version: सप्तक्रांति एक्सप्रेस में 3 मार्च तक नो-रूम, होली पर घर आने वालों वालों की बढ़ी परेशानी