LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

कौन-कौन से देश खरीदते हैं भारत से चीनी? लिस्ट में UAE समेत ये पड़ोसी भी शामिल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/indian-sugar-export-1771832046578_m.webp

कई देश हर साल बड़े स्तर पर खरीदते हैं भारतीय चीनी



नई दिल्ली। भारत की गिनती दुनिया के बड़े चीनी उत्पादकों और निर्यातकों में होती है। ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (AISTA) के डेटा के मुताबिक, भारत की शुगर इंडस्ट्री ने 2024-25 मार्केटिंग सीजन (अक्टूबर-सितंबर) में एक्सपोर्ट में अच्छा प्रदर्शन किया। देश ने पिछले साल सितंबर में खत्म हुए सीजन के दौरान 7.75 लाख टन चीनी एक्सपोर्ट की, जिससे ग्लोबल शुगर मार्केट में भारत की मजबूत स्थिति का पता चलता है। मगर कौन-से देशों ने भारत से सबसे अधिक चीनी खरीदी? आइए आपको बताते हैं।
कौन से देशों ने खरीदी सबसे अधिक चीनी?

AISTA की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2024-25 मार्केटिंग सीजन में 7.75 लाख टन चीनी एक्सपोर्ट की, जिसमें 6.13 लाख टन सफेद चीनी, 1.04 लाख टन रिफाइंड चीनी और 0.33 लाख टन कच्ची चीनी शामिल रही। टॉप एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन जिबूती, सोमालिया, श्रीलंका और अफगानिस्तान रहे। यानी इन चार देशों ने सबसे अधिक चीनी का आयात किया।
किस देश ने खरीदी कितनी चीनी?



   क्रम संख्या
   देश
   मात्रा (लाख टन)


   1.
   जिबूटी
   1.46


   2.
   सोमालिया
   1.35


   3.
   श्रीलंका
   1.34


   4.
   अफगानिस्तान
   0.76



ये देश भी हैं खरीदार

2024-25 और 2025-26 की शुरुआत में, भारतीय चीनी एक्सपोर्ट मुख्य रूप से जिबूती, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), श्रीलंका और अफगानिस्तान से डिमांड की वजह से बढ़ा। इस दौरान भारतीय चीनी के दूसरे मुख्य डेस्टिनेशन में सूडान, बांग्लादेश, तंजानिया और भूटान शामिल रहे।

दूसरी सबसे बड़ी खेती वाली इंडस्ट्री

कपास के बाद चीनी देश की दूसरी सबसे बड़ी खेती-बाड़ी वाली इंडस्ट्री है। गन्ना और चीनी इंडस्ट्री मिलकर लगभग 55-60 लाख हेक्टेयर इलाके में गन्ने की खेती करने वाले 5 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों की रोजी-रोटी का जरिया है। भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा कंज्यूमर और सबसे बड़े प्रोड्यूसर में से एक है।
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक सबसे बड़े शुगर प्रोड्यूसर हैं, और देश के अधिकतर आउटपुट का हिस्सा यहीं से आता है।


ये भी पढ़ें - ये 5 राज्य खिलाते हैं पूरे भारत को सबसे अधिक गाजर... नंबर 1 पर कौन, कितना होता है उत्पादन?
Pages: [1]
View full version: कौन-कौन से देश खरीदते हैं भारत से चीनी? लिस्ट में UAE समेत ये पड़ोसी भी शामिल