cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचा, चार द‍िनों के ल‍िए मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/weather-1771825090595_m.webp

वाराणसी में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठंड।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में एक बार फ‍िर से मौसम ने करवट बदली है। न्‍यूनतम तापमान ने करीब तीन ड‍िग्री तक का गोता लगाया है। तापमान में कमी के बाद वातावरण में ठंडक का असर भी घुला है। मौसम का रुख कुछ बेहतर तो हुआ है, लेक‍िन इस बीच वातावरण में नमी का बढ़ा स्‍तर बादलों की सक्र‍ियता की ओर भी संकेत कर चुका है। माना जा रहा है क‍ि आगे बादलों की सक्र‍ियता हो सकती है।

सोमवार की सुबह वातावरण में ठंडी हवाओं का असर घुला रहा और ठंडी हवाओं का जोर रहने से लोगों को ठंडक का अहसास हुआ और लोग गर्म कपड़ों में ल‍िपटने को व‍िवश हुए। वातावरण में ठंडक का असर होने की वजह से सुबह 11 बजे तक ठंडक भरी हवाओं का रुख बना रहा। मौसम का यह रुख दरअसल पछुआ हवाओं के असर के बीच पहाड़ों पर बीते द‍िनों हुई बर्फबारी के असर को मैदानी क्षेत्रों की ओर मोड़ने की वजह से हुआ है। मौसम व‍िभाग के अनुसार वातावरण में इसका प्रभाव दो से तीन द‍िनों तक और बना रह सकता है।

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 29.7°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 4.2 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 11.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 36% और अध‍िकतम 96% दर्ज क‍िया गया। वातावरण में न्‍यूनतम तापमान में कमी बीते द‍िनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का नतीजा माना जा रहा है। पछुआ का जोर तीन से चार द‍िनों तक रहने के बीच ठंड में यही रुख बने रहने का अनुमान मौसम व‍िभाग ने भी जारी क‍िया है। हालांक‍ि चार द‍िन के बाद मौसम का रुख दोबारा फ‍िर बदलेगा।
Pages: [1]
View full version: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचा, चार द‍िनों के ल‍िए मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट