IND vs SA: 18 मैचों का अटूट सिलसिला खत्म, भारतीय टीम को अहमदाबाद के मैदान पर मिला एक और बड़ा जख्म
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Ahmedabad-narendra-modi-india-defeat-1771818986410_m.webpIND vs SA: अहमदाबाद में फिर टूटा भारत का विजय रथ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Africa T20 World Cup 2026 Super 8: आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार का सामना करना पड़ा। भारत की 76 रन की यह हार विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार साल 2010 के टी-20 विश्व कप में ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों झेली थी, जब कैरेबियाई टीम ने मेन इन ब्लू को 49 रनों से हरा दिया था।
इतना ही नहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के इस मैच में भारतीय टीम के 18 मैचों के अटूट सिलसिले को साउथ अफ्रीका ने खत्म कर दिया है। 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद यह आईसीसी टूर्नामेंट के पिछले 18 मैचों में भारत की पहली हार है।
IND vs SA: अहमदाबाद में फिर टूटा भारत का विजय रथ
दरअसल, भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Ahmedabad Team India Defeat) में 2023 विश्व कप फाइनल के बाद आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक भी मैच नहीं गंवाया था, जिसका अब सिलसिला खत्म हो गया है। उस विश्व कप फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2024 में अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया था।
उसके बाद 2025 चैंपियंस ट्ऱॉफी में भी भारत बिना एक भी मैच गंवाए खिताब जीता था। 2026 टी20 विश्व कप के पिछले 4 मच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर सुपर-8 तक पहुंची थी, लेकिन लगातार 18 आईसीसी के मैच जीतने के बाद, 19वें मैच में साउथ अफ्रीका ने उसी मैदान पर भारत को शिकस्त दे दी और जीत का उनका विजय रथ रुक गया है।
इतना ही नहीं, साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ भारतीय टीम के टी-20 क्रिकेट में बादशाहत को भी खत्म कर दिया है। मल्टीनेशनल टी-20 टूर्नामेंट में साल 2022 में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी हार मिली थी। उसके बाद टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए ना सिर्फ 2024 टी20 विश्व कप जीता, बल्कि 2025 एशिया कप भी बिना एक भी मैच हारे हुए अपने नाम किया।2022 के सेमीफाइनल के बाद भारत ने मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में 23 मैच खेले, जिसमें 21 में जीत मिली और साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक हार और एक का रिजल्ट नहीं निकला।
IND vs SA: भारत को साउथ अफ्रीका ने दी करारी शिकस्त
साउथ अफ्रीका के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत यानसेन (22 रन पर 4 विकेट), केशव महाराज (24 रन पर तीन विकेट) और कोर्बिन बॉश (12 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 111 पर सिमटा। मेजबान टीम की ओर से सिर्फ शिवम दुबे (42 रन, 37 गेंद, तीन छक्के,एक चौके) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब तो आंखें खोलो… सेमीफाइनल के लिए भारत को जीतने होंगे अगले दोनों मैच
यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने कैसे रोका टीम इंडिया का विजयी रथ? जीत के बाद कप्तान Aiden Markram ने खोले सारे पत्ते
Pages:
[1]