deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

Zimbabwe vs West Indies: वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की कड़ी परीक्षा, जिम्‍बाब्‍वे से आज होगा मुकाबला

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/West-Indies-1771764775815_m.webp

वेस्‍टइंडीज टीम जमकर कर रही तैयारी



मुंबई, पीटीआई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को होने वाले टी-20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में जिंबाब्वे के दृढ़ संकल्प से सतर्क रहना होगा। यह दोनों टीम टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है और वे यह सिलसिला जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे दोनों ने पहले दौर में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि आगे और भी कड़ी चुनौतियां उनका इंतजार कर रही हैं। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की यह उस प्रारूप में कड़ी परीक्षा होगी, जिसमें वह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपने कौशल का ऐसा नमूना पेश करते हैं जैसा शायद ही कोई अन्य टीम कर पाती है।
पूर्व चैंपियन कप्तान डेरेन सैमी की कोचिंग वाली टीम ने अभी तक एकजुट होकर प्रदर्शन किया है लेकिन उसके लिए निरंतरता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

वेस्टइंडीज ने लगातार चार मैच में जीत हासिल करके यह सुनिश्चित कर लिया है कि टी-20 विश्व कप से पहले सात द्विपक्षीय सीरीज में मिली हार अब अतीत की बात हो गई है। कैरेबियाई टीम एक बार फिर एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है। उसने इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार जीत हासिल की और निचले पायदान की टीमों को आसानी से हराया।

कप्तान शाई होप (155 रन, दो अर्धशतक) ने अपनी फार्म वापस पा ली है, जबकि शिमरोन हेटमायर (134) ने नंबर तीन के बल्लेबाज की अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है। जेसन होल्डर और रोस्टन चेज ने भी महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को मजबूती प्रदान की है। शेरफेन रदरफोर्ड (126) की विस्फोटक बल्लेबाजी वेस्टइंडीज के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है।

इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड की ऑलराउंड क्षमता से टीम को संतुलन मिला है। वहीं, दूसरी ओर जिंबाब्वे ने अब तक के अपने प्रेरणादायक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में नई उम्मीद जगा दी है। उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सभी को चौंका दिया था और अब वह यह साबित करने के लिए प्रतिबद्ध होगा कि उसकी यह जीत महज संयोग नहीं थी।

जिंबाब्वे ने सुपर आठ में जगह बनाकर अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रहा लिया है। अब उसका सामना वेस्टइंडीज के अलावा दक्षिण अफ्रीका और भारत से होगा। उसके खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को देखते हुए अगर वह फिर से कोई उलटफेर कर देता है तो उस पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।

जिंबाब्वे के लिए युवा ब्रायन बेनेट बल्लेबाजी में स्टार खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और कुल 175 रन बनाकर जिम्बाब्वे की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस 22 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी-20 विश्व कप में अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है। वेस्टइंडीज इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सुपर 8 के सभी मैच बारिश के कारण हुए रद? सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा पाकिस्‍तान

यह भी पढ़ें- SL vs ENG LIVE Cricket Score: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी पटखनी, विल जैक्स और फिल सॉल्ट बने हीरो
Pages: [1]
View full version: Zimbabwe vs West Indies: वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की कड़ी परीक्षा, जिम्‍बाब्‍वे से आज होगा मुकाबला