deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

AI समिट में प्रदर्शन की आंच ग्वालियर तक, युवा कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने आधी रात हिरासत में लिया

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/police-arrest-21562-1771790151631_m.webp

पुलिस ने हिरासत में लिया (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में AI इंपेक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतारकर किए गए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम ग्वालियर पहुंची है। दिल्ली पुलिस की टीम ने सिटी सेंटर क्षेत्र में रहने वाले युवा कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को हिरासत में लिया है। पुलिस को संदेह है कि जितेंद्र भी विरोध प्रदर्शन में शामिल था। सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग के बाद दिल्ली पुलिस ग्वालियर पहुंची।
स्वजन ने लगाया धमकाने का आरोप

उससे दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं जितेंद्र के स्वजनों का आरोप है- दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे ले जाते समय मारपीट की, फिर स्वजनों को भी धमकाया। इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा

स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी है। इससे ज्यादा वह भी कुछ नहीं बता पा रहे। दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार देर रात ग्वालियर पहुंची थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर में रहने वाले जितेंद्र पुत्र केशव यादव के घर पुलिस पहुंची।
रात में हिरासत में लिया गया

रात करीब 1.30 बजे उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जितेंद्र के पिता केशव का कहना है- उसे पीटते हुए ले जाया गया। यह भी नहीं बताया कि उसे क्यों ले जाया जा रहा है। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं से संपर्क किया। सुबह कांग्रेस नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे। यहां से भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। स्वजनों का कहना है कि अगर वह आंदोलन में शामिल हुआ था। अगर उस पर कोई एफआईआर थी तो यह जानकारी दी जानी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें- फर्जी महिला प्रोफाइल, अश्लील वीडियो कॉल और फिर वसूली... शिवपुरी में साइबर गैंग का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दी दबिश

रात में घर में पुलिस घुसी, उस समय महिलाएं भी थीं। अभी वह कहां है, यह पता नहीं लग रहा। उधर इस संबंध में जब स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है- दिल्ली पुलिस की टीम ने ही रात में दबिश दी थी। एआई इंपेक्ट समिट में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना के चलते ही टीम यहां आई थी। इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी गई।
Pages: [1]
View full version: AI समिट में प्रदर्शन की आंच ग्वालियर तक, युवा कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने आधी रात हिरासत में लिया