Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

दिल्ली में हार्ट अटैक बताकर शवदाह गृह लाए थे शव, गले पर निशान देख पंडित ने बुला ली पुलिस; जांच शुरू

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Dead-body-news-(1)-1771789825942_m.webp

शव को हर्ष विहार थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। हर्ष विहार के शवदाह गृह में रविवार को एक पंडित ने एक शव के गले पर निशान देखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। पंडित ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। जांच में पता चला कि युवक ने घरेलू विवाद में खुदकुशी की थी। परिवार ने उसे हार्ट अटैक दिखाने की कोशिश की। भारत उर्फ कालू के शव को हर्ष विहार थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हार्ट अटैक से मौत की बात कही

भारत अपने परिवार के साथ हर्ष विहार में रहते थे। वह पेशे से एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे। मृतक के परिवार ने बताया कि भारत की ससुराल कोंडली में है। 20 फरवरी को भारत की साली की शादी थी। वह अपने परिवार के साथ ससुराल शादी में गए हुए थे। परिवार ने आरोप लगाया कि 22 फरवरी की सुबह छह बजे भारत के ससुराल से फोन आया कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। करीब सात बजे वह शव लेकर घर आ गए।
हत्या और आत्महत्या की जांच शुरू

कुछ देर के बाद परिवार के लोग हर्ष विहार के शवदाह गृह में संस्कार के लिए पहुंचे। पंडित जैसे ही अंतिम संस्कार के लिए चले, उन्होंने कपड़ा हटाया तो शव के गले पर निशान थे। शक होने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसने कहा कि उन्होंने इसलिए झूठ बोला कि अंतिम संस्कार न हो। रविवार सुबह उनके पति का शव कमरे में चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा युवक ने खुदकुशी की थी या उसकी हत्या हुई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में चार्जिंग स्कूटी से लगी आग, चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स धू-धू कर जला; जुटीं 25 दमकल की गाड़ियां

यह भी पढ़ें- UGC इक्विटी रेगुलेशन टिप्पणी पर JNU में लगे \“इस्तीफा दो\“ के नारे, कुलगुरु के बयान के विरोध में निकाला ‘समता जुलूस’

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले: क्यों लिया गया फैसला? यात्रा करने से पहले देख लें लिस्ट
Pages: [1]
View full version: दिल्ली में हार्ट अटैक बताकर शवदाह गृह लाए थे शव, गले पर निशान देख पंडित ने बुला ली पुलिस; जांच शुरू