cy520520 Publish time 2026-2-22 22:26:50

पटना में बड़ी वारदात, शादी के रिसेप्‍शन में दो भाइयों को गोलियों से भूना, एक की घटनास्‍थल पर ही मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Police-1771780891422_m.webp

घटनास्‍थाल पर पहुंची पुलिस। जागरण



संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ (पटना)। गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार रात चल रही शादी की रिसेप्‍शन में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।

मृतकों में मनीष कुमार और मनजीत कुमार शामिल हैं। घटना के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया गया है। पुलिस घटनास्‍थल पर तैनात है।

बताया जाता है कि दौलत राय के पुत्र विक्की की शादी के बाद रिसेप्शन का भोज चल रहा था। उसमें राजू राय के बेटे मनीष और मनजीत भोजन कर रहे थे।

इसी क्रम में आधा दर्जन लोग हथ‍ियार से लैस होकर पहुंचे और दोनों भाइयों पर दनादन फायरिंग कर दी। मनीष की मौत मौके वारदात पर हो गई। मनजीत को अस्‍पताल ले जाया गया।

नोट: खबर अपडेट की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: पटना में बड़ी वारदात, शादी के रिसेप्‍शन में दो भाइयों को गोलियों से भूना, एक की घटनास्‍थल पर ही मौत