cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

IndiGo: डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर आई धूल भरी आंधी! इंडिगो की फ्लाइट को इमरजेंसी में इम्फाल करना पड़ा डायवर्ट

अहमदाबाद से 144 यात्रियों को लेकर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार को इंफाल डायवर्ट करना पड़ा। डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर अचानक आए गंभीर धूल भरे तूफान की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। अचानक बदले मौसम ने डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर संचालन पर बुरा असर डाला। इस तूफान की वडह से IndiGo की एक फ्लाइट को इमरजेंसी में इम्फाल डायवर्ट करना पड़ा।



अहमदाबाद से डिब्रूगढ़जा रही थी फ्लाइट



एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि, फ्लाइट संख्या 6E-6457 अहमदाबाद से गुवाहाटी होते हुए डिब्रूगढ़ जा रही थी। यह सुबह 10:20 बजे गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। इस फ्लाइट को सुबह 11:15 बजे डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उसे तय स्थान पर लैंड नहीं कराया जा सका।




संबंधित खबरें
फिर बदली टीम! बंगाल चुनाव से पहले BJP छोड़ TMC में वापस लौटे फुटबॉलर दीपेंदु बिस्वास अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 9:24 PM
TMC नेता के होटल में बनाए जा रहे थे बम! पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार...गरमाई सियासत अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 7:17 PM
Jodhpur: बारात आने से पहले दो बहनों ने दी जान, उलझी डेथ मिस्ट्री...पुलिस कर रही मामले की जांच अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 6:29 PM

धूल भरी आंधी से कम हुई विजिबिलिटी



अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट को सुबह 11:15 बजे डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन उसके पहुंचने से ठीक पहले तेज धूल भरी आंधी आ गई। इससे हवाई संचालन में काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि उस समय जमीन पर हालात सुरक्षित लैंडिंग के लिए तय न्यूनतम सुरक्षा स्तर से नीचे थे और दृश्यता बहुत कम हो गई थी। ऐसे में डिब्रूगढ़ में विमान उतारना जोखिम भरा लग रहा था। स्थिति को देखते हुए फ्लाइट क्रू ने विमान को इम्फाल के बीर टिकेंद्रजीत इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ने का फैसला किया।



डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक बंगजीत साहा ने भी कहा कि, उस समय एयरपोर्ट पर दृश्यता सुरक्षित लैंडिंग के लिए जरूरी सीमा से कम थी। खराब मौसम जारी रहने के कारण क्रू ने सबसे नजदीकी सुरक्षित विकल्प के तौर पर इम्फाल डायवर्ट करना सही समझा। फ्लाइट को इम्फाल डायवर्ट करने से विमान में सवार सभी 144 यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो गई। तूफान गुजरने के बाद अधिकारियों ने ऊपरी असम के मौसम पर लगातार नजर रखी। डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट के निदेशक बंगजीत साहा ने बताया कि जब धूल भरी आंधी रुक गई और विजिबिलिटी सही होने हुई, तब एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को वापस डिब्रूगढ़ आने की अनुमति दे दी।



इसके बाद फ्लाइट 6E-6457 इम्फाल से रवाना हुई और तय समय से करीब दो घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर गई। अधिकारियों ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई।
Pages: [1]
View full version: IndiGo: डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर आई धूल भरी आंधी! इंडिगो की फ्लाइट को इमरजेंसी में इम्फाल करना पड़ा डायवर्ट