Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

फरीदाबाद में काली स्कॉर्पियो से उतरकर सरेआम करने लगा लघुशंका, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/FIR-in-amroha--1771576174938-1771664098918-1771664114825-1771771340278-1771771348336_m.webp

वीडियो में काले रंग की स्कार्पियो से एक व्यक्ति उतरकर सरेआम लघुशंका करता नजर आ रहा है, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। लघुशंका लगते ही सड़क पर कहीं भी निवृत्त होने की आदत वालों को यह खबर जरूर पढ़नी चाहिये। सड़क किनारे सरेआम गंदगी करने पर शख्स के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोपित का एक वीडियो भीह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसके लिए जिला प्रशासन को सुविधा मुहैया न कराने के लिए जिम्मेदार बता रहा है तो कोई इस मुकदमे की तारीफ कर रहा है।

ओल्ड फरीदाबाद चौक सेक्टर-19 क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर सरेआम लघुशंका करने के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। उसी पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर-19 चौकी में तैनात एएसआई सुधीर ने बताया कि वे अपराध पड़ताल के दौरान ओल्ड फरीदाबाद चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी ने उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा। वीडियो में काले रंग की स्कार्पियो से एक व्यक्ति उतरकर सरेआम लघुशंका करता नजर आ रहा है, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

वीडियो की तस्दीक में घटनास्थल ओल्ड चौक, सेक्टर-19 फरीदाबाद के पास का पाया गया। तकनीकी जांच में वीडियो एक इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से प्रसारित हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपित की कार का नंबर आ गया है। उसके आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के स्कूलों में मिड-डे मील पर सख्ती, एक्सपायरी मिल्की बार पर शिक्षा विभाग का एक्शन; जिम्मेदारी तय

यह भी पढ़ें- हैलो, हम अस्पताल से बोल रहे हैं... फरीदाबाद में बेटी के एक्सीडेंट का झूठ बोलकर 1.85 लाख की ठगी; केस दर्ज

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बिना अनुमति चल रहे RMC प्लांट पर CM फ्लाइंग स्क्वाड का छापा, गुप्त सूचना पर कार्रवाई
Pages: [1]
View full version: फरीदाबाद में काली स्कॉर्पियो से उतरकर सरेआम करने लगा लघुशंका, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज