deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

दिल्ली के कल्याणपुरी में महिला हेड कॉन्स्टेबल से मोबाइल ले उड़े बदमाश, ड्यूटी से लौट रही थीं घर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Delhi-Police-1771764424108_m.webp

कल्याणपुरी इलाके में बदमाश महिला हेड कॉन्स्टेबल से मोबाइल झपटकर ले गए। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में बदमाशों का दुस्साहस जारी है। बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े दिल्ली पुलिस की एक हेड कॉन्स्टेबल से मोबाइल झपटकर ले गए। महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई झपटमारी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था जग जाहिर कर दी है।

पीड़िता स्वाति सिंह की शिकायत पर कल्याणपुरी थाना ने झपटमारी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्वाति सिंह अपने परिवार के साथ विनोद नगर में रहती हैं। वह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं और उनकी तैनाती मध्य जिले में हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह शनिवार को ड्यूटी के बाद सिविल ड्रेस में ऑटो से विनोद नगर पहुंची। जैसे ही वह ऑटो से नीचे उतरी, तभी एक बाइक पर दासे बदमाश आए और झपट्टा मारकर मोबाइल ले उड़े।
Pages: [1]
View full version: दिल्ली के कल्याणपुरी में महिला हेड कॉन्स्टेबल से मोबाइल ले उड़े बदमाश, ड्यूटी से लौट रही थीं घर