हैदराबाद: खंभे से टकराई बेकाबू फरारी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त; तीन घायल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/hyderabad-(1)-1771763659916_m.webpजुबली हिल्स में बेकाबू फेरारी बिजली के खंभे से टकराई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में रविवार को एक लग्जरी फेरारी कार की वजह से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना रोड नंबर 45 पर हुई, जो मशहूर टॉलीवुड अभिनेता नंदामुरी बालाकृष्णा के घर के पास का इलाका है।
पुलिस के मुताबिक करीब 3.5 से 4 करोड़ रुपये की फेरारी कार अचानक बेकाबू हो गई। कार पहले डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराई और फिर सामने से आ रही एक कार से जा भिड़ी। इस टक्कर के बाद पीछे से आ रही कुछ अन्य गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
तीन लोग घायल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह फेरारी कार ई. वेंकट राजा रेड्डी के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार चला रहा व्यक्ति शादी में जा रहा था। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर का अल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमें वह नेगेटिव पाया गया।
शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका
परिवहन विभाग द्वारा की गई शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा ब्रेक और इंजन में खराबी के कारण हुआ हो सकता है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रहे हैं ताकि दुर्घटना की सही वजह सामने आ सके।
तेल के खेल में एक साथ भारत और रूस, पश्चिम एशिया से भी बढ़ा क्रूड का आयात
Pages:
[1]