LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

30 सालों में नहीं खोया एक भी बैग... जापान के इस एयरपोर्ट ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/japan-(4)-1771759107730_m.webp

जापान के इस एयरपोर्ट ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चाहे आप ट्रेन से सफर करें या फिर प्लेन से, लोगों के मन में हमेशा इस बात का डर बना रहता है कि कहीं उनका बैग खो न जाए। देश और दुनिया के बहुत सारे ऐसे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट होंगे, जहां रोजाना हजारों बैग खो जाते होंगे। लेकिन जापान का एक ऐसा एयरपोर्ट है, जहां 30 सालों में एक भी बैग नहीं खोया।

जापान के ओसाका शहर के कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है। साल 1994 के सितंबर के महीने में शुरू हुए इस एयरपोर्ट का दावा है कि अब तक यहां एक भी बैग खोया नहीं गया।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह एयरपोर्ट हर साल करीब 2.8 करोड़ यात्रियों को सेवा देता है। यहां लगभग 1 करोड़ बैगेज आइटम संभाले जाते हैं। इतने बड़े आंकड़े के बावजूद एक भी बैग का गायब न होना इसे दुनिया के सबसे भरोसेमंद एयरपोर्ट्स में शामिल करता है।
कैसे काम करता है सिस्टम?

एयरपोर्ट पर बैगेज हैंडलिंग के लिए मल्टी लेयर सिस्टम अपनाया गया है। विमान से उतरते ही बैगों की संख्या को डिपार्चर रिकॉर्ड से मिलाया जाता है। अगर कोई अंतर दिखता है तो तुरंत कार्गो होल्ड और सॉटिंग रूम में जांच की जाती है। लक्ष्य यह है कि विमान के उतरने के 15 मिनट के भीतर सारा सामान बैगेज क्लेम तक पहुंचा दिया जाए।

\“AI समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया\“, कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर पीएम मोदी का हमला
Pages: [1]
View full version: 30 सालों में नहीं खोया एक भी बैग... जापान के इस एयरपोर्ट ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड