Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

मीरजापुर में सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार कर महिला की हत्या, पति हिरासत में

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/murder-1771758362775_m.webp

मीरजापुर में महिला की सिर पर वार कर हत्या, पति पुलिस की गिरफ्त में।



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा मोहल्ला निवासी चंदा विश्वकर्मा उर्फ रिशा की शनिवार की देररात सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पति को कपूरचंद विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शनिवार को कपूरचंद विश्वकर्मा की बहन की मौत हो गई थी। वह अंतिम संस्कार में गया था। रात में लौटने पर बाहर सो गए। पत्नी को सोते देख उसे जगाया नहीं। सुबह खून से लथपथ पत्नी को देख अवाक रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के भाई राकेश विश्वकर्मा की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Pages: [1]
View full version: मीरजापुर में सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार कर महिला की हत्या, पति हिरासत में