Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Meerut Metro और नमो भारत की किराया सूची जारी, मेट्रो का अधिकतम Fare ₹60; दिल्ली जाने के लिए देने होंगे इतने रुपये

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/r12-1771757435737_m.webp



जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का किराया सूची एनसीआरटीसी ने जारी कर दिया है। नमो भारत का न्यूनतम 20 रुपये और अधिकतम किराया 210 रुपये रखा गया है। मेरठ वासियों को सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन से 82 किमी के कारिडोर का सफर करने पर 210 रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं, मेरठ मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये से अधिकतम 60 रुपये रखा गया है।

मेरठ मेट्रो से मोदीपुरम स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर करने पर कुल 60 रुपये चुकाने पड़ेंगे। शाम छह बजे से मोदीपुरम से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेन और मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखा दी है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर करने पर निर्धारित किराये से 20 प्रतिशत अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/22/template/image/r2R-1771757480955.jpg

सराय काले खां से मोदीपुरम की ओर यात्रा करने पर नमो भारत ट्रेन का किराया
-जंगपुरा स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक-20 रुपये
-न्यू अशोक नगर स्टेशन तक-30 रुपये
-आनंद विहार स्टेशन तक-50 रुपये
-साहिबाबाद स्टेशन तक-70 रुपये

-गाजियाबाद स्टेशन तक-80 रुपये
-गुलधर स्टेशन तक-100 रुपये
-दुहाई स्टेशन तक-110 रुपये
-मुरादनगर स्टेशन तक -120 रुपये

-मोदीनगर साउथ स्टेशन तक-140 रुपये
-मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक-150 रुपये
-मेरठ साउथ स्टेशन तक-170 रुपये
-शताब्दीनगर स्टेशन तक-180 रुपये

-बेगमपुल स्टेशन तक-200 रुपय
-मोदीपुरम स्टेशन तक-210 रुपये

मोदीपुरम से यात्रा शुरू करने पर नमो भारत का किराया इस प्रकार है...।

-मोदीपुरम डिपो से मोदीपुरम स्टेशन तक-20 रुपये
-बेगमपुल-30 रुपये
-शताब्दीनगर स्टेशन-50 रुपये

-मेरठ साउथ स्टेशन-60 रुपये
-मोदीनगर नार्थ स्टेशन-80 रुपये
-मोदीनगर साउथ स्टेशन-90 रुपये
-मुरादनगर स्टेशन-110 रुपये

-दुहाई स्टेशन-120 रुपये
-गुलधर स्टेशन- 140 रुपये
-गाजियाबाद स्टेशन- 150 रुपये
-साहिबाबाद स्टेशन- 160 रुपये

-आनंद विहार स्टेशन- 180 रुपये
-न्यू अशोक नगर स्टेशन -200 रुपये
-सराय काले खां स्टेशन-210 रुपये
-जंगपुरा स्टेशन तक-210 रुपये

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/22/template/image/r3R-1771757528092.jpg

मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक मेरठ मेट्रो का किराया इस प्रकार है...
-मोदीपुरम स्टेशन से यात्रा शुरू होगी
-मेरठ नार्थ-20 रुपये
-डोरली-20 रुपये

-एमईएस कालोनी-30 रुपये
-बेगमपुल-30 रुपये
-भैंसाली स्टेशन-40 रुपये

-मेरठ सेंट्रल स्टेशन- 50 रुपये
-ब्रहमपुरी स्टेशन-50 रुपये
-शताब्दीनगर स्टेशन-50 रुपये

-रिठानी स्टेशन-50 रुपये
-परतापुर स्टेशन- 60 रुपये
-मेरठ साउथ स्टेशन-60 रुपये

मेरठ साउथ से मोदीपुरम की तरफ मेरठ मेट्रो से यात्री किराया
-मेरठ साउथ स्टेशन से मेरठ मेट्रो शुरू होगी।
-परतापुर स्टेशन- 20 रुपये
-रिठानी स्टेशन-20 रुपये

-शताब्दीनगर स्टेशन-30 रुपये
-ब्रह्मपुरी स्टेशन-30 रुपये
-मेरठ सेंट्रल स्टेशन-30 रुपये
-भैंसाली स्टेशन-40 रुपये

-बेगमपुल स्टेशन-40 रुपये
-एमइएस कालोनी स्टेशन-50 रुपये
-डोरली स्टेशन-50 रुपये
-मेरठ नार्थ स्टेशन-60 रुपये-मोदीपुरम स्टेशन-60 रुपये
Pages: [1]
View full version: Meerut Metro और नमो भारत की किराया सूची जारी, मेट्रो का अधिकतम Fare ₹60; दिल्ली जाने के लिए देने होंगे इतने रुपये