Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

Delhi on High Alert: दिल्ली में फिर आतंकी हमले की नापाक साजिश! धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर, बांग्लादेशी नागरिक समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार

Plotting Terror Attack In India: नई खुफिया जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली में आतंकी खतरे की आशंका संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद लाल किले के आसपास के इलाके और चांदनी चौक के कुछ हिस्से समेत राजधानी के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में कम से कम आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।



केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने कथित तौर पर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को हमले वाले स्थानों की लिस्ट में रखा है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले के पास संभावित विस्फोट के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया हैहै।



सूत्रों ने बताया कि ऐसी खुफिया सूचना है कि चांदनी चौक स्थित एक मंदिर को भी निशाना बनाया जा सकता है। सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि खुफिया जानकारी का सत्यापन और उनका आकलन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर संवेदनशील धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।




संबंधित खबरें
Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश से जुड़े दो आतंकी ढेर अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 4:07 PM
\“AI समिट में कांग्रेस ने की गंदी राजनीति...पार की सीमाएं\“, मेरठ में पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 2:40 PM
PM Modi Visit Meerut: खुशखबरी! अब मेरठ से दिल्ली सिर्फ 55 मिनट में करें सफर, PM मोदी ने \“नमो भारत ट्रेन\“ और \“मेरठ मेट्रो\“ को दिखाई हरी झंडी, जानें- बड़ी बातें अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 2:18 PM

IED से हमला करने की साजिश



खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि लश्कर-ए-तैयबा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) आधारित हमले को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, हमले की यह कथित साजिश आतंकी समूह द्वारा छह फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के प्रयासों से जुड़ी है।



सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियां ​​और दिल्ली पुलिस की यूनिट आपस में करीबी समन्वय बनाए हुए हैं। सीसीटीवी निगरानी, ​​वाहनों की जांच एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के माध्यम से निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते, खोजी दस्ते और अन्य दल भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात किए गए हैं।



दिल्ली में पिछले साल हुआ था आतंकी हमला



यह चेतावनी 10 नवंबर, 2025 को लाल किले के पास हुए घातक कार विस्फोट की पृष्ठभूमि में जारी की गई है। विस्फोट में कम से कम 13 लोग मारे गए थे और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस या इमरजेंसी सेवाओं को सूचित करने का आग्रह किया है।



अधिकारियों ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है और ये उपाय एहतियात के तौर पर किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आगे की जानकारी जुटाने और प्राप्त सूचनाओं की पुष्टि की जा रही है।



बांग्लादेशी नागरिक समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार



पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठनों के इशारे पर दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने के आरोप में आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा। गिरफ्तार किए गए कुछ व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। इससे पहले इसी मामले से संबंधित कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था।



सूत्रों ने बताया कि यह अभियान देश के विभिन्न हिस्सों में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के बारे में मिली खुफिया जानकारी के बाद चलाया गया था। तलाशी के दौरान पुलिस ने संदिग्धों के कब्जे से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए। इनकी नेटवर्क के विस्तार और संभावित विदेशी संबंधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।



प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह समूह पाकिस्तान की आईएसआई और बांग्लादेश स्थित कुछ संगठनों से जुड़े लोगों के संपर्क में था। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियां जांच में मदद कर रही हैं। यह कथित योजना आतंकी समूह द्वारा छह फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के प्रयासों से जुड़ी है।



ये भी पढ़ें- PM Modi Visit Meerut: खुशखबरी! अब मेरठ से दिल्ली सिर्फ 55 मिनट में करें सफर, PM मोदी ने \“नमो भारत ट्रेन\“ और \“मेरठ मेट्रो\“ को दिखाई हरी झंडी, जानें- बड़ी बातें
Pages: [1]
View full version: Delhi on High Alert: दिल्ली में फिर आतंकी हमले की नापाक साजिश! धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर, बांग्लादेशी नागरिक समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार