Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

बैठक में अफसरों के नहीं पहुंचने पर भड़के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना; कहा- सीएम को भेजें सूची

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/shahjahanpur-meeting-1771750583783_m.webp

बैठक के दौरान। शाहजहांपुर जिला पंचायत बैठक में वित्त मंत्री खन्ना का अधिकारियों पर गुस्सा, 220 करोड़ के प्रस्ताव पारित



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई, जिसमें कुछ विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ डॉक्टर अपराजिता सिंह से सूची तैयार करने व कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को भेजने के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री ने बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण कार्यों पर भी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में 220 करोड़ की लागत से विकास कार्याें के प्रस्ताव पारित हुए।
जिला पंचायत की बैठक में हुई 220 करोड़ रुपये से विकास कार्यों के प्रस्ताव हुए पारित

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा, बिजली, नहर, कृषि, जल निगम, स्वास्थ्य, पूर्ति आदि विभागों की समीक्षा हुई। वर्ष 2025-26 के लिए 76.71 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट व वर्ष 2026-27 के लिए 53.22 करोड़ रुपये का मूल बजट आय-व्यय पक्ष सहित सदन में प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। ब्लॉकों से प्राप्त कर
खनन स्थल से 100 मीटर तक जिला पंचायत शुल्क वसूलेगी

सूची और मनरेगा बजट में 52 लाख 54 हजार 546 मानव दिवस सृजन के साथ ही 220.69 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। खनन परिवहन शुल्क की मॉडल उपविधि पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि खनन स्थल से 100 मीटर तक जिला पंचायत शुल्क वसूलेगी।
अवैध प्लाटिंग रोकने के लिए कहा

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अवैध प्लाटिंग रोकने और 300 वर्ग मीटर से अधिक के भवनों का नक्शा पास कराने को कहा। इससे पहले बैठक मे कुछ विभागों के अधिकारियों के उपस्थित न होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। संबंधितों की सूची मुख्यमंत्री को भेजने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्र ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन के लिए हुई खोदाई के बाद सड़कों व गालियों की मरम्मत न होने पर चर्चा की।

बैठक में विधायक अरविंद सिंह, वीर विक्रम सिंह, सलोना कुशवाहा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
Pages: [1]
View full version: बैठक में अफसरों के नहीं पहुंचने पर भड़के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना; कहा- सीएम को भेजें सूची