India Vs South Africa मैच फ्री में कैसे देखें? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जान लें तरीका
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Watch-India-vs-South-Africa-T20-Free-1771741526628_m.webpIndia Vs South Africa मैच फ्री में कैसे देखें? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जान लें तरीका
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रविवार यानी आज 22 फरवरी को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दो अजेय टीमें आमने-सामने होंगी। जी हां, एक तरफ सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम तो दूसरी तरफ एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम होगी। अभी तक दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा है, ऐसे में ये मुकाबला बेहद खास होने की उम्मीद है।
पिछले टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने थे। वहीं, एक बार फिर दोनों टीम्स की भिड़ंत क्रिकेट फैंस के लिए खास होने वाली है। ऐसे में अगर आप ये मुकाबला अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियों के कुछ स्पेशल रिचार्ज प्लान आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन प्लान्स के साथ आपको JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। जिनकी मदद से आप मैच फ्री में देख सकते हैं...
Jio के JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान
Jio का 100 रुपये वाला प्लान
जियो की तरफ से आने वाला ये एक डेटा ओनली प्लान है। इसमें कंपनी 30 दिनों की वैलिडिटी, 5GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रही है। इसके साथ ही प्लान में एक महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जा रहा है। हालांकि इसके लिए आपके नंबर पर बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है।
Jio का 195 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी, 15GB डेटा और 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल एक्सेस फ्री मिल रहा है। यह भी डेटा ओनली पैक है और बेस प्लान पर एक्टिव किया जा सकता है।
Airtel के JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान
Airtel का 100 रुपये वाला प्लान
एयरटेल भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ ये सस्ता डेटा पैक ऑफर कर रहा है जिसमें 6GB डेटा मिल रहा है। इसके साथ ही प्लान में एक महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इस प्लान के लिए भी बेस प्लान एक्टिव होना चाहिए।
Airtel का 195 रुपये वाला प्लान
जियो की तरह एयरटेल भी एक 195 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी, 12GB डेटा और साथ ही एक महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही इस प्लान में Airtel Xstream Play का लाभ भी मिल रहा है।
Vi के JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान
Vi का 44 रुपये वाला प्लान
JioHotstar वाला ये सबसे सस्ता डेटा प्लान माना जा रहा है जिसमें कंपनी 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 1GB डेटा दे रही है। हालांकि इसमें आपको 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जो बेस प्लान पर एक्टिव होगा।
Vi का 101 रुपये वाला प्लान
इसी तरह Vi एक और सस्ता प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 30 दिन के लिए 5GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही इस प्लान में एक महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी
Pages:
[1]