LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

Bhupen Borah: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, असम के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा BJP में शामिल

Bhupen Borah: असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बहुत ही बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार (22 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। बोरा ने असम के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। BJP की असम इकाई के मुख्यालय \“वाजपेयी भवन\“ में आयोजित एक समारोह के दौरान बोरा BJP के सदस्य बन गए।



उनके साथ ही पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता संजू बोरा भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। बोरा ने 16 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार नहीं किया था। वरिष्ठ नेता उनके आवास पर पहुंचे थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उनसे बात की थी।



बोरा ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए समय मांगा था। लेकिन अगले दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा उनके आवास पर गए और घोषणा की कि वह 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मार्च-अप्रैल में चुनाव प्रस्तावित हैं।




संबंधित खबरें
Maan ki Baat: \“AI समिट में दुनिया ने भारत की अद्भुत क्षमताएं देखीं\“; PM मोदी ने \“डिजिटल अरेस्ट\“ को लेकर किया आगाह, पढ़ें- \“मन की बात\“ की बड़ी बातें अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 1:26 PM
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार वार्ता टली, ट्रंप के नए टैरिफ और अदालती फैसले के बाद लिया गया फैसला अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 1:11 PM
देश के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR खत्म, जानें- किस राज्य में कितने वोटर के कटे नाम अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 11:26 AM

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले भूपेन बोरा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और लखीमपुर के विधायक मनाब डेका की मौजूदगी में शाह से मुलाकात की।



बैठक के बाद बोरा ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें शाह से मिलने के लिए कहा था। इसलिए वह उनसे शिष्टाचार भेंट करने आए थे। उन्होंने दावा किया कि आठ मार्च तक आत्मसम्मान और राज्य के प्रति \“राष्ट्रवादी\“ भावना रखने वाले लगभग 50 प्रतिशत कांग्रेस सदस्य BJP में शामिल हो जाएंगे।



राहुल गांधी पर साधा निशाना



भूपेन बोरा ने कहा कि जब उन्होंने पार्टी में अपने अपमान का मुद्दा राहुल गांधी के साथ उठाया, तो उन्होंने (राहुल गांधी ने) उनसे कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस होता है। सोमवार को अपने इस्तीफे के बाद बोरा ने राहुल गांधी द्वारा उन्हें फोन किए जाने पर दोनों के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने पीटीआई से कहा, “मैंने राहुल गांधी से कहा था कि मैं पार्टी में अपमानित महसूस कर रहा हूं और फिर उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपमानित महसूस हो रहा है। तो फिर मेरे अपमान का क्या मूल्य है? मैं इतना अपमान सहन नहीं कर सकता, क्योंकि मुझमें इतनी क्षमता नहीं है।“



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के उस आरोप पर कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से 50 करोड़ रुपये लिए हैं? इस पर बोरा ने कहा कि अगर उन्हें पैसे की पेशकश की जाती है, तो वे इसे मीडिया के सामने स्वीकार कर लेंगे।



इस्तीफे के एक दिन बाद शर्मा के उनके घर आने के बारे में पूछे जाने पर बोरा ने कहा कि वह 22 साल तक कांग्रेस में थे। मैंने इसके बाद और 10 साल तक वहां काम किया। उन्होंने कहा, “दिवंगत पी ए संगमा के बाद शर्मा पूर्वोत्तर के सबसे प्रभावशाली नेता हैं। जब उन्होंने मुझे फोन करके कहा कि वे मेरे घर आएंगे, तो मैंने उनका स्वागत किया।“



उन्होंने दोहराया कि उस दिन की मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि गोगोई ने उस विपक्षी गठबंधन को तोड़ दिया, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले बनाया था। क्योंकि उन्हें डर था कि अगर विपक्ष संयोग से राज्य में सत्ता में आ गया, तो वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।



ये भी पढ़ें- भारत में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु से 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से निकला कनेक्शन



बोरा ने कहा कि गठबंधन होगा, जिसमें रायजोर दल और असम जातीय परिषद (एजेपी) को लगभग 12-12 सीट, माकपा, भाकपा और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (एपीएचएलसी) को एक-एक सीट मिलेगी और कांग्रेस बाकी सीट पर चुनाव लड़ेगी।




#WATCH | Guwahati, Assam | Former Assam Congress chief Bhupen Borah joins the BJP in the presence of State BJP President Dilip Saikia, BJP MP Baijayant Panda. pic.twitter.com/VIJcIa2xJ8 — ANI (@ANI) February 22, 2026








बोरा ने कहा कि जब उन्होंने 2021 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला था, तब स्थिति बहुत गंभीर थी, पार्टी लगातार दो विधानसभा चुनाव हार चुकी थी। उन्होंने कहा, “तब मैंने 16 विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने की पहल की, जिनमें बड़े और छोटे दोनों शामिल थे।“
Pages: [1]
View full version: Bhupen Borah: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, असम के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा BJP में शामिल