LHC0088 Publish time 2026-2-22 12:56:34

पलवल में शादी समारोह के दौरान दो साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/DARINDGI-1771745999470_m.webp

पलवल में दो साल की मासूम से दरिंदगी। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पलवल। गदपुरी थाना अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह के दौरान दो साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची के स्वजन की सजगता से आरोपित को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी की रात वह सपरिवार गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात करीब नौ बजे उनकी दो साल की बेटी अचानक पंडाल से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली, तो परिवार में हड़कंप मच गया।

तलाशी के दौरान बच्ची के मामा ने शोर मचाया, तो पास के ही एक बंद पड़े प्लाट से बच्ची के रोने की आवाज आई। जब पिता और मामा दीवार फांदकर अंदर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। मासूम बच्ची रो रही थी और उसके पास शहजाद नाम का युवक मौजूद था।

यह भी पढ़ें- Kanpur में सामूहिक दुष्कर्म, बर्रा में गेस्ट हाउस के बाहर से पिकअप से किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने की हैवानियत
भागने के दौरान भीड़ ने दबोचा

स्वजन को देखते ही आरोपित ने दीवार फांदकर भागने की कोशिश की, लेकिन गिरने के कारण उसके पैर में चोट लग गई और भीड़ ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रात करीब गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लिया। पुलिस को मौके से एक फोन भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें- नौ साल तक अपनी बेटी से दुष्कर्म करता रहा बाप, उसके बाद की घिनौनी हरकत; मिली करतूतों की सजा
Pages: [1]
View full version: पलवल में शादी समारोह के दौरान दो साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार