ईंटों से भरे ट्रक ने बालिका को कुचला, आक्रोशित लोगों ने वाहन में लगाई आग; अलीगढ़ में हादसा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/aligarh-truck-fi-1771744435338_m.webpआग लगा ट्रक।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ के इगलास मथुरा मार्ग पर विसाहुली मोड पर सड़क पार कर रही एक बालिका को ईंटों से भरे ट्रक ने कुचल दिया इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना देर रात्रि 12 बजे की बताई जा रही है।
बालिका अपने परिजनों के साथ मामा की बेटी की शादी में हुई थी शामिल
बालिका के पिता पिंटू सिंह निवासी पीडॉल थाना पालीमुकीमपुर ने बताया कि वह अपने साले की बेटी में शामिल होने मथुरा मार्ग स्थित विसाहुली मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में परिजनों के साथ शामिल होने आए थे। घर वापस जाते समय सभी सड़क पार कर रहे थे। तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे ईंटों से लदे ट्रक ने बेटी पल्लवी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/22/template/image/dead-girl-1771744585500.jpg
मृतका की फाइल फोटो।
गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों ने ट्रक में लगा दी आग
वहीं गेस्ट हाउस में स्थित ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल के माध्यम से आग पर काबू पाया। पुलिस ने पंचनामा भर बालिका को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक बालिका के पिता ने कोतवाली इगलास में लापरवाही से ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Pages:
[1]