भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर 6 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, मेमू ट्रेन सहित कई ट्रेन रद
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Bhagalpur-Sahibganj-Rail-Bloc-1771741259712_m.webpभागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर काम हो रहा है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर छह घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 12 मीटर चौड़े स्टील गर्डर की लांचिंग के लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के सिलसिले में लिया जा रहा है।
पीरपैंती स्टेशन पर 6 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक
इस दौरान पीरपैंती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच स्थित फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चलाया जाएगा, जिसके लिए स्टेशन की मुख्य, लूप और साइडिंग लाइन बंद रहेगी। रेलवे द्वारा यह ब्लॉक सुबह 10 बजे से शाम 4:10 बजे तक लिया जाएगा, जो लगभग छह घंटे और 10 मिनट का होगा।
सुबह 10 से शाम 4:10 बजे तक मुख्य
रेलवे ने इस दौरान दो ट्रेनों को रद कर दिया है। इन रद्द ट्रेनों में भागलपुर-साहिबगंज डेमू और साहिबगंज-भागलपुर डेमू शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन को तीन घंटे की देरी से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस असुविधा के लिए अग्रिम रूप से योजना बनाएं और अपनी यात्रा को इस ब्लॉक के दौरान स्थगित या पुनर्निर्धारित करें।
रद की गई ट्रेनें
[*]भागलपुर-साहिबगंज डेमू
[*]साहिबगंज-भागलपुर डेमू
[*]रामपुरहाट-गया पैसेंजर तीन घंटे लेट
भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर एफओबी के लिए डाला जाएगा स्टील गर्डर
रेलवे ने बताया कि ब्लॉक से पहले पीरपैंती से भागलपुर के लिए धुलियान पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाएगा, वहीं साहिबगंज के लिए जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस भी तय समय पर चलेगी। इसके बाद ट्रैक पर कार्य शुरू किया जाएगा। ब्लॉक समाप्त होने के बाद, सुबह 10 बजे के बाद पीरपैंती से भागलपुर के लिए जो भी ट्रेनें चलेंगी, वे सामान्य रूप से चलेंगी। इसी प्रकार, साहिबगंज जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी बहाल हो जाएगा।
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
छह घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत होगी। डेमू ट्रेनों के रद रहने से ऑफिस व कामकाजी लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी। रामपुरहाट-गया पैसेंजर के विलंब से भी सफर में देरी होगी। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
Pages:
[1]