अब लंबी−लंबी लाइन का झंझट खत्म... अलीगढ़ में कल से दो नए ऑनलाइन सीएनजी पंप शुरू
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/cng-pump-1771740461254_m.webpसांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर के लिए सुखद खबर है। अब तक कंप्रेस्टड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कमी से जूझने वालों को अब संकट से नहीं गुजरना होगा, ना ही उन्हें घंटो कतार में लगकर अपने व्हीकल में ईंधन भराने के लिए घंटों इंतजार करना होगा।
सोमवार से दो पंपों पर ऑनलाइन सीएनजी मिलना प्रारंभ हो जाएगी। यहां 24 घंटे सीएनजी मिलेगी। इससे ऑफलाइन पंपों पर मिलने वाली सीएनजी का भार भी कम होगा।
जिले में 14 पंपों पर ऑफलाइन मिल रही है सीएनजी
इंडियन ऑयल अडानी गैस के ज्वाइंट वेंचर द्वारा जिले में ऑनलाइन सीएनजी व पीएनजी की सुविधा दी जा रही है। अडानी समूह ने प्रदेश की पहली इन्वेस्टर समिट में 2800 करोड़ रुपये का निवेश का निर्णय लिया था। इस परियाेजना के जरिये बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस व मथुरा जिले का कुछ क्षेत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) व सीएनजी की पाइप लाइन व सर्विस देने का काम करने का निर्णय लिया।
घंटों वाहन चालकों को लगना होता है कतार में
चार वर्ष पहले अडानी समूह ने अपनी यह सेवाएं बुलंदशहर जिले में प्रारंभ कर दी। इसके बाद जिले के 14 पंपों पर कैप्सूलों से आपूर्ति देकर सीएनजी की सेवाएं प्रारंभ की। इससे वाहन चालकों को ईंधन पेट्रोल व डीजल के मुकाबले काफी सस्ता मिलने की सुविधा मिल गई साथ ही प्रदूषण से राहत।
सोमवार से दूर होगी ईंधन की समस्या
अडानी समूह के एरिया हेड आलोक गिरी ने बताया है कि एक वर्ष पहले जवां तेजपुर पर विक्रम ऑटो मोबाइल पर ऑनलाइन सीएनजी की सुविधा मिलना प्रारंभ हुआ। अब क्वार्सी एटा चुंगी निकट इंजीनियरिंग कॉलोनी के पारस फिलिंग स्टेशन व रामघाट कल्याण मार्ग पर इंडियान ऑयल कॉरपोरेशन का अंद्रित फिलिंग स्टेशन पर ऑनलाइन सीएनजी मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इन पंपों का ट्राइल सफल रहा है। मार्च के आखिरी सप्ताह में गभाना स्थित इंडियन ऑयल गैस का बदवाल फिलिंग स्टेशन पर ऑनलाइन सीएनजी की सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगी। अब तक यहां ऑफलाइन सीएनजी मिल रही है।
साल के अंत तक चार और पंपों पर मिलेगी ऑनलाइन सीएनजी
इस वर्ष के अंत तक तीन से चार पंपों पर ऑनलाइन सीएनजी मिलेगी। इसमें नौरंगाबाद स्थित नौरंगीराय फिलिंग स्टेशन पर सबसे पहले यह सेवा मिलेगी। इसके बाद बौनर स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के दुर्गा फिलिंग स्टेशन व पनैठी पर हिंदुस्तान पेट्रोल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पंप पर ऑफलाइन सीएनजी मिलना प्रारंभ होगी। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पीएनजी की सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। जल्द ही ताला नगरी के औद्योगिक क्षेत्र को पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होगी।
Pages:
[1]