deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

भुवनेश्वर में IRS अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/aslil-photo-1771740212400_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरणसंवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।भारतीय राजस्व सेवा (भारतीय राजस्व सेवा) के एक अधिकारी पर महिला से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना सत्संग विहार क्षेत्र स्थित सरकारी आवास की बताई जा रही है।

पीड़िता की शिकायत पर शहीद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चिकित्सकीय जांच के बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी अधिकारी के सरकारी क्वार्टर का निरीक्षण भी किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी अधिकारी से पूछताछ नहीं हो सकी थी।
भाभी के साथ घर गई थी पीड़िता

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता पहले आरोपी की भाभी के साथ उसके घर गई थी, क्योंकि उस समय आरोपी की पत्नी की तबीयत खराब थी। बाद में आरोपी अधिकारी ने कथित तौर पर पीड़िता को अकेले घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
वीडियो बनाकर दी धमकी

आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इसी धमकी के सहारे उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने वीडियो डिलीट करने और उसे सार्वजनिक न करने की गुहार लगाई थी, लेकिन जब आरोपी ने कथित रूप से ब्लैकमेल करना शुरू किया तो उसने पुलिस की शरण ली।
जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी अधिकारी अपने सरकारी आवास पर मौजूद नहीं मिला है और उसकी तलाश जारी है।
Pages: [1]
View full version: भुवनेश्वर में IRS अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज