cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

झारसुगुड़ा सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत, ओडिशा के CM और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Road-Accident-(22)-1771738852092_m.webp

सड़क हादसे पर ओडिशा के CM और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। झारसुगुड़ा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने गहरा शोक जताया है। दोनों ने नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि झारसुगुड़ा में कर्तव्य पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों के असामयिक निधन की खबर से वे अत्यंत व्यथित और मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री माझी ने लिखा कि यह हृदयविदारक घटना सभी को झकझोर देने वाली है। शोक की इस कठिन घड़ी में वे दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और हादसे में घायल अन्य लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
नवीन पटनायक ने जताया शोक

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजद सुप्रीमो नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

नवीन पटनायक ने अपने शोक संदेश में लिखा कि झारसुगुड़ा में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच पुलिसकर्मियों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर से मुझे अत्यंत पीड़ा हुई है।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में वह शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।इस हादसे के बाद राज्यभर में शोक का माहौल है।
सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

आज सुबह झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के सामने हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पुलिसवालों की मौत हो गई है! खबर है कि एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर और पुलिस बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह एक पुलिस बोलेरो दूसरी तरफ से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से तबाह हो गई। स्थानीय लोग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और गाड़ी से लाशें निकालीं! घायलों को तुरंत ज़िला हेडक्वार्टर हॉस्पिटल भेजा गया है।
र्दुघटना मे मरने वालों के नाम

1. काशीराम भोई (APR)

2. निरंजन कुजूर (ड्रिल सब-इंस्पेक्टर)

3. देवदत्त सा (APR)

4. लिंगराज धुरुआ (APR हवलदार)

5. भक्तबंधु मिर्धा (होम गार्ड)
घायल (3)

1. दुबराज मिरिग (APR)

2. आकाश नाइक (APR)

3. राजीव भावगर (सार्जेंट)

खबर फैलने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट और पूरे जिले में दुख की लहर दौड़ गई है। पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर नज़र रख रहे हैं। ट्रेलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है, वहीं पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक ने PCR वैन को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की मौत
Pages: [1]
View full version: झारसुगुड़ा सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत, ओडिशा के CM और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक