Delhi Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! नशे में धुत शख्स ने फूड डिलीवरी एजेंट को कुचला, मौके पर ही मौत
Delhi Accident: दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार (21 फरवरी) को तड़के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन ट्रैफिक चौराहे के पास नशे में धुत एक 27 साल के शख्स ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर मार दी। उसे क्विक कॉमर्स ऐप का 25 साल का डिलीवरी एजेंट चला रहा था। इस टक्कर में उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि वह कई मीटर तक कार के नीचे घसीटा गया। इसके बाद कार एक मेटल के खंभे और ड्रेन कवर से टकराकर रुक गई।शनिवार तड़के करीब 3.20 बजे हुई टक्कर के बाद राहगीरों ने कार ड्राइवर और उसके दोस्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनकी हुंडई वरना कार बुरी तरह डैमेज हो गई। फिर वे अपनी कार छोड़कर मौके से भागने की कोशिश करने लगे।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (वेस्ट) शरद भास्कर दराडे ने कहा, “हमने 27 साल के मोहित कुमार को गिरफ्तार किया है, जो शराब पीकर कार चला रहा था। नजफगढ़ का रहने वाला कुमार दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कॉन्ट्रैक्टर का काम करता है। केस दर्ज कर लिया गया है।“
संबंधित खबरें
भारत में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु से 6 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से निकला कनेक्शन अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 10:29 AM
IDFC FIRST Bank में 590 करोड़ का महाघोटाला! चंडीगढ़ ब्रांच में सरकारी खातों में सेंध, 4 कर्मचारी सस्पेंड अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 9:43 AM
विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब एक \“टोल-फ्री\“ नंबर पर मिलेगी पासपोर्ट से जुड़ी हर मदद अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 9:00 AM
उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पीड़ित को हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। दराडे ने कहा, “डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की पहचान वेस्ट दिल्ली के रघुबीर नगर के रहने वाले 25 साल के हेम शंकर के रूप में हुई। वह जेप्टो (Zepto) में काम करता था। जब यह हादसा हुआ तो वह एक ऑर्डर देने जा रहा था। चश्मदीदों ने हमें बताया कि वेरना कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी।“
तिलक नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत रैश ड्राइविंग, लापरवाही से मौत और शराब पीकर गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है। \“हिंदुस्तान टाइम्स\“ के मुताबिक, FIR की कॉपी में एक राहगीर नीरज कुमार पांडे के बयान पर दर्ज की गई थी, जिसने सड़क दुर्घटना देखी थी।
कैसे हुआ हादसा?
पांडे ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि यह घटना तब हुई जब वह सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कैब से उतरे। उन्होंने कहा कि जनकपुरी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार कई गाड़ियों को ओवरटेक करती हुई आई। इस दौरान जब ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंची, तो अचानक सड़क के दाईं ओर से बाईं ओर मुड़ गई। इससे टू-व्हीलर को टक्कर लग गई और सवार उछलकर उसके ऊपर से गुज़र गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी मोहित कुमार के साथ 27 साल का संचित धर भी था। कुमार की मेडिकल जांच में यह कन्फर्म हुआ कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। रघुबीर नगर के रहने वाले शंकर के परिवार में उनकी मां रुक्मणी और दो भाई हैं। वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे।
नाइट शिफ्ट में काम करता था युवक
शंकर पिछले एक साल से जेप्टो में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक की नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। एक रिश्तेदार सुरेंद्र ने कहा कि वह अपने सबसे छोटे भाई समीर की पढ़ाई का खर्च उठा रहा था। ई-कॉमर्स कंपनी Zepto के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम नई दिल्ली में हुए दुखद सड़क हादसे से बहुत दुखी हैं। मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं। हम इस मामले में तिलक नगर पुलिस स्टेशन के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।“ कंपनी ने कहा कि सभी डिलीवरी पार्टनर ₹10 लाख के एक्सीडेंटल कवर इंश्योरेंस के तहत आते हैं।
ये भी पढे़ं- PM Modi Visit Meerut: पश्चिम यूपी के सबसे बड़े शहर को पीएम मोदी आज देंगे सौगात, \“मेरठ मेट्रो\“ और \“नमो भारत\“ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
Pages:
[1]