PM Kisan 22nd Installment Date: इस दिन आ सकते हैं खाते में 2-2 हजार रुपये, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ; क्या आप भी है शामिल?
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/pm-kisan-yojana-(4)-1771735411736_m.webpनई दिल्ली। किसान भाई-बहन पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) के इंतजार में बैठे हुए हैं। इस योजना के तहत किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये पैसे किसानों को हर साल तीन अलग-अलग किस्त में मिलते हैं। सरकार की ओर से अभी तक किस्त जारी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं आई है। लेकिन इसकी तारीख को लेकर कुछ कयास लगाए जा रहे हैं। आइए पहले उसके बारे में बात करते हैं।
PM Kisan 22nd Installment: कितना करना होगा और इंतजार ?
पीएम किसान की अब तक 21 किस्त जारी हो चुकी है। 21 वीं किस्त 19 नवंबर को जारी हुई। उस हिसाब से 22वीं किस्त फरवरी में जारी होनी चाहिए। पिछले साल भी 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी की गई थी। इस हिसाब से ये उम्मीद की जा रही है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त 24 फरवरी के आसपास जारी हो सकती है।
हालांकि कुछ किसान ऐसे भी रहेंगे जिन्हें ये लाभ नहीं मिलेगा। आइए अब उनके बारे में भी बात करते हैं।
किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?
[*]
जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं की है, उन्हें किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।
[*]
इसके साथ ही जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनाई है। उन्हें भी किस्त मिलने में परेशानी आ सकती है।
[*]
अगर बैंक अपडेट मोबाइल नंबर और आधार से लिंक नहीं हुआ, तो भी परेशानी आ सकती है।
कैसे करें PM Kisan e-KYC पूरा?
स्टेप 1- सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
स्टेप 2- अब यहां आपको लॉगिन करने के बाद e-KYC का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- इसके बाद यहां अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर, Search पर क्लिक करें।
स्टेप 4- यहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर, Get OTP पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5- आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।
स्टेप 6- आपका e-kYC पूरा हो चुका है। आपके मोबाइल नंबर पर सफल ई-केवाईसी से जुड़ा एक मैसेज भी आएगा।
कैसे बनाएं फार्मर आईडी?
किसान फार्मर आईडी बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको AgriStack पर जाना होगा।
[*]
यहां आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
[*]
फिर आधार के जरिए ई-केवाईसी पूरा कर,इसमें मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
[*]
इसके साथ ही अगर कोई डॉक्यूमेंट मांगा जाता है, तो उसे स्कैन कर सबमिट करना होगा।
[*]
डिटेल सबमिट होने के बाद संबंधित विभाग इसकी जांच करता है। अंत में डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद किसान को यूनिक फार्मर आईडी मिल जाती है।
इसके अलावा सरकार देश के अलग-अलग क्षेत्र में कैंप लगा रही है। इसके तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है।
बैंक में जाकर डिटेल करें अपडेट
पीएम किसान योजना का लाभ लेते रहने के लिए ये जरूरी है कि आपके बैंक में मौजूदा डिटेल्स दर्ज हो। ताकि किस्त मिलने में किसी भी तरह की परेशानी न आए। आप ये काम बैंक में जाकर पूरा कर सकते हैं।
Pages:
[1]