cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Jagran-News-(590)-1771734402688_m.webp

एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने युवती को टक्कर मारने वाले आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित पिता ने चालक पर नशे में लापरवाही से बाइक चलाने से हादसा होने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

लखीमपुर जनपद के सदर कोतवाली अंतर्गत गाम अमकोटवा निवासी रामपाल वर्मा की बेटी गोल्डी परी चौक के पास रहकर एक मार्ट में नौकरी करती है। 18 फरवरी को शाम करीब पांच बजे गोल्डी ड्यूटी से घर जा रही थी।
आरोपी मौके से भाग निकला

आइईसी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने गलत दिशा से लापरवाही से चलाते हुए गोल्डी को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी बाइक समेत मौके से भाग निकला।

वहीं, हादसे में गंभीर घायल गोल्डी को आसपास के लोगों ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, महिला-बेटा भागते समय हुए जख्मी

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बाइक चालक अंशु नशे में था। इसी के चलते लापरवाही से वाहन चलाने से बेटी दुर्घटना का शिकार हो गई।

प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह ने बताया मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती