cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

साइबर ठगों पर मथुरा पुलिस का बड़ा प्रहार: सुबह-सुबह दबिश देकर 50 से अधिक किए गिरफ्तार; धरपकड़ से मची खलबली

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/UP-Police-On-Crime-Scene-1771733114094_m.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, मथुरा। साइबर ठगों के खिलाफ गोवर्धन में बड़ी करवाई के बाद अब पुलिस की कई टीमों ने रविवार तड़के शेरगढ़ के कई गांवों की घेराबंदी करके घरों में दबिश दी। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कई ठग पुलिस टीम देख कर भागने में कामयाब हो गए। गांवों में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।
शेरगढ़ में ठगों के गावों में तड़के छापेमारी, 50 से अधिक उठाए

धार्मिक नगरी को बदनाम कर साइबर ठगो के खिलाफ एसएसपी श्लोक कुमार ने दिसंबर में बड़ी कार्रवाई थी। पुलिस की कई टीमों ने पांच गांवों की घेराबंदी कर करीब 40 ठगो को गिरफ्तार किया था। दो माह बाद गोवर्धन की तर्ज पर रविवार तड़के शेरगढ़ थाने के कई ठगो के गांव की घेराबंदी की गई। पुलिस ने घरों में घुसकर तलाशी ली। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक ठगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
कई घरों में दबिश देकर जब्त किया सामान

पुलिस टीमों ने कई घरों में दबिश देकर मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये गिरोह देशभर के लोगों को फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, लॉटरी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए निशाना बना रहे थे।

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अभी करवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद पूरी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Pages: [1]
View full version: साइबर ठगों पर मथुरा पुलिस का बड़ा प्रहार: सुबह-सुबह दबिश देकर 50 से अधिक किए गिरफ्तार; धरपकड़ से मची खलबली