रमजान में नूंह के मुस्लिम बहुल इलाकों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, रोजेदारों को बड़ी राहत
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Electricity-Supply-1771732461205_m.webpनूंह का अडबर फीडर, जिस पर अब रमजान माह के दौरान मिलेगी 24 घंटे बिजली की सप्लाई। जागरण
जागरण संवाददाता, नूंह। रमजान माह में नूंह जिले के सभी मुस्लिम एरिया के 11 केवी फीडरों पर बिजली की 24 घंटे निर्बाध रूप से सप्लाई होगी। निगम की तरफ से जारी किए गए आदेशों जारी किए गए हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के सभी फीडरों पर रमजान माह को देखते हुए यह फैसला लिया गया। निगम की तरफ से आए आदेशों की एसडीओ अमित यादव ने पृष्टि की है।
उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों के आदेश पर अमल शुरू कर दिया गया है। जिसे लेकर रोजेदारों ने सरकार का आभार जताया है। जिले के लगभग 71 ग्रामीण फीडरों पर पड़ने वाले सभी गांवों को बिजली की सप्लाई मिलेगी।
हर वर्ष बिजली आपूर्ति का प्रावधान
बता दें कि हर वर्ष रमजान माह में सरकार की तरफ से 24 घंटे बिजली की सप्लाई का प्रवधान किया हुआ है। पलवल के अधीक्षण अभियंता की तरफ से जारी किए आदेशों में नूंह 66 केवीए सब स्टेशन उजीना, अड़बर, आलदूका, रेहना, घासेड़ा, मालब, बाई, रानीका, मेवली, घासेडा, छपेड़ा, कुर्थला, रीठट, बीबीपुर,जयसिंहपुर, उजीना,कैराका, मोहमदपुर, मालब, खोरी, आकेडा फीडर पर 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- बस्ती में मार्च तक पूरा कराने होंगे ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के काम, बेहतर होगी बिजली आपूर्ति
इसके अलावा आदेशों में जिले के अगोन, रवा, भोंड,हीरवाडी, बघोला, कोलगांव, नांगल, रावली,बसई मेव, सेखपुर, नावली, बदरपुर, नाई नंगला फीडर को भी 24 घंटे बिजली की सप्लाई योजना में लिया गया है।
जारी किए गए आदेशों में जिले के उमरा फीडर, जलालपुर, भादस, घाघस, लाहाबास, शिकरावा, खानपुर, महूं, नसीरबास, बहरीपुर, साकरस, चांदडका, घटवासन, बुबलहेडी, झारपुरी, ख्वाजलीका, रीठट, उमरा, रनियाला, सिंगार, बीसरू,शाह चौखा, जमालगढ़, नई, नहेदा, गुलालता, बिछोर, टुंडलाका गांव के फीडर पर निर्बाध बिजली की सप्लाई होगी।
वहीं जिले के घीडा, जमालगढ -2, डोंडल, मल्हाका, लुहिंगा, सिरोली, गुलालता-2, जालिका व रायपुर फीडरों पर बिजली की 24 घंटे सप्लाई के आदेश है। बताया गया है कि नूंह जिले के 71 फीडरों को इस योजना में शामिल किया है।
पूरे रमजान तक मिलेगी सुविधा
बिजली की यह सप्लाई पूर रमजान माह तक होगी। जिस पर निगम के अधिकारियों ने अमल भी शुरू कर दिया है। वहीं रोजेदार अमानुल्ला खान, तयैब हुसैन, जान मोहम्मद का कहना है कि रमजान माह में दिन रात बिजली मिलने से रोजेदार खुश है।
लोगों ने सरकार का बिजली की सप्लाई की निर्बाध रूप से जारी करने के लिए आभार जताया है। बिजली निर्बाध सप्लाई के कारण पेयजल की किल्लत पर भी अंकुश लगेगा।
यह भी पढ़ें- धनबाद के महत्वपूर्ण संस्थानों को मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, JBVNL का प्लान तैयार
निगम की तरफ से रमजान माह शुरू के साथ ही अधिकारियों के आदेश आ गए थे। जिन पर अमल शुरू कर दिया गया है। पूरे रमजान माह में बिजली की सप्लाई ठीक से दिए जाने को लेकर कर्मचारियों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-
अमित कुमार यादव, एसडीओ बिजली निगम, नूंह
Pages:
[1]