LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

IND vs SA Weather Report: भारत-साउथ अफ्रीका मैच में बारिश बनेगी विलेन, कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का मिजाज?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Ind-vs-sa-weather-report-1771730315330_m.webp

IND vs SA Weather Report: अहमदाबाद में बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत-साउथ अफ्रीका का सुपर-8 मैच?



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Africa Weather Forecast: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं गंवाया है, लेकिन आज एक टीम का विजयी रथ रुकना तय है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था और एक बार फिर दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं अहमदाबाद का मौसम आज कैसा रहने वाला है। क्या बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है या फैंस पूरे ओवर का खेल देख सकेंगे?
IND vs SA Pitch Report: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच? (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच शुरुआत में गेंदबाजों के लिए मददगार होती थी, लेकिन अब यह बैटिंग के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी स्लो हो जाती है, जिससे बल्ले पर गेंद अच्छी तरह आती है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का ये मैच काली मिट्टी पिच पर खेला जाएगा, जो स्पिनरों के लिए सहायक नहीं हो सकती है।

इस स्थिति में टीम मैनेजमेंट दुविधा में है कि क्या एक एक्ट्रा स्पिनर चुनना बेहतर होगा या एक गेंदबाज। वॉशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी की उम्मीद है। वहीं, कुलदीप ने अभ्यास में ईशान और रिंकू को गेंदबाजी की, जिससे ये हिंट मिला कि अर्शदीप खेल में शामिल हो सकते हैं।
IND vs SA Weather Report: कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले \“सुपर-8\“ के इस महामुकाबले के लिए अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Today\“s Weather Forecast) आज गर्म और साफ रहने की उम्मीद है। दिन भर हल्की धुंध के साथ खिली धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 36°C के आसपास रह सकता है। फैंस के लिए ये अच्छी खबर है कि बारिश कोई संभावना नहीं है, जिसका मतलब है कि फैंस को बिना किसी बाधा के पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।
IND vs SA: दोनों टीमें इस प्रकार

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकाक, रयान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, केशव महाराज, कार्बिन बाश, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, जार्ज लिंडे, जेसन स्मिथ।

यह भी पढ़ें- IND vs SA Head To Head: भारत और साउथ अफ्रीका में किसका पलड़ा है भारी? टी20 के आंकड़े आपको कर देंगे हैरान

यह भी पढ़ें- IND vs SA Live Streaming: सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें यह मैच
Pages: [1]
View full version: IND vs SA Weather Report: भारत-साउथ अफ्रीका मैच में बारिश बनेगी विलेन, कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का मिजाज?