Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Maruti swift के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/maruti-swift-1771560948713_m.webp



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Swift को ऑफर किया जाता है। अगर मारुति की इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाना है तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Swift कीमत

मारुति सुजुकी की ओर से Swift के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.79 रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 24 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 28 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 6.36 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Swift के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 4.36 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 4.36 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 7027 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 4.36 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 7027 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Suzuki Swift के बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.53 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 7.90 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

मारुति की ओर से Swift को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio, Wagon R के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago जैसी कारों के साथ होता है। साथ ही कुछ एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट की कारों जैसे Renault Kiger, Nissan Magnite, Hyundai Exter, Tata Punch से भी इसे चुनौती मिलती है।
Pages: [1]
View full version: Maruti swift के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर