LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

इस बार नैनीताल के होटलों में होली के लिए खास इंतजाम, 40% बुकिंग हुई एडवांस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/ntl-1771728954445_m.webp

उच्च स्तरीय होटलों में हो चुकी है 40 प्रतिशत एडवांस बुकिंग। फाइल फोटो



जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी के उच्च स्तरीय होटलों में इस बार गुलाल के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। बड़े होटलों में होली समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। होटलों में 40 प्रतिशत बुकिंग एडवांस में हो चुकी है।

नगर में होली भी सीजन का एक अंग बन चुका है। डेढ़ दशक से होली मनाने के लिए सैलानी यहां बड़ी संख्या में आना पसंद करते हैं और नगर के शांत वातावरण में होली का रंग जमाते हैं। जिसे लेकर पर्यटन कारोबारियों में उत्साह रहता है, उच्च स्तरीय होटल विशेष तैयारियां करते हैं।

इस बार नगर के बड़े होटलों में गुलाल के साथ फूलों की होली खेले जाने की तैयारियां चल रही हैं। गुलाब और गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां गुलाल के साथ आसमान में रंग बिखेरेंगी। साथ ही होली के विशेष पकवान भी सैलानियों को परोसे जाएंगे।


होटल शेरवानी हिलटाप इन के महाप्रबंधक कमलेश सिंह ने बताया कि होली का सुहावना रंग है। जिसे आनंदमय बनाने के लिए खास तैयारियां की जा रही है। उम्मीद है कि इस बार भी सैलानी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचेंगे।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि होली पर बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने का ट्रेंड बढ़ा है, उम्मीद है कि इस बार भी सैलानियों की आमद अच्छी रहेगी।

वीकेंड पर सरोवर नगरी में उमड़े सैलानी

नैनीताल: सरोवर नगरी में शनिवार को काफी संख्या में सैलानी पहुंचे, जिससे रौनक रही। मालरोड भी सैलानियों से गुलजार रही। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, केव गार्डन और चिड़ियाघर में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही बनी रही। नैनी झील में नौका विहार करने वालों की संख्या खूब रही।

शाम के समय सूर्यास्त का आनंद उठाने के लिए सैलानी हनुमानगढ़ी पहुंचे थे। लेक ब्रिज टोल टैक्स के अनुसार नगर में छह सौ से अधिक पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया। ढाई हजार से अधिक सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंचे हुए हैं। शनिवार को नगर का मौसम सुहावना रहा। धूप अधिकांश समय खिली रही। बादलों ने कई बार दस्तक दी। कुछ देर के लिए कोहरा भी आया और चला गया।


जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव आने के आसार है। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।


यह भी पढ़ें- होली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी: स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यहां देखें रूट, समय और टिकट बुकिंग की पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें- Indian Railway News: होली पर मुंबई सेंट्रल के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा
Pages: [1]
View full version: इस बार नैनीताल के होटलों में होली के लिए खास इंतजाम, 40% बुकिंग हुई एडवांस