cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

IndiGo: इंडिगो एयरलाइंस में बड़ा बदलाव, दिसंबर की अव्यवस्था के बाद OCC हेड को हटाया; अब रोहित रिख्ये संभालेंगे कमान

IndiGo: दिसंबर 2025 में उड़ानों में हुई भारी देरी और अव्यवस्था के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने सीनियर मैनेजमेंट में बड़ा फेरबदल किया है। एयरलाइन ने कैप्टन रोहित रिख्ये को ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (OCC) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने जेसन हर्टर की जगह ली है, जो अब कंपनी से बाहर जा रहे है। यह कदम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा लगाए गए भारी जुर्माने और सख्त कार्रवाई के दबाव के बाद उठाया गया है।



क्या होगी कैप्टन रोहित रिख्ये की नई जिम्मेदारी?



रोहित रिख्ये पिछले 11 वर्षों से इंडिगो के साथ जुड़े हुए हैं और इससे पहले वे \“चीफ पायलट (स्टैंडर्ड्स और सेफ्टी)\“ के पद पर कार्यरत थे। रिख्ये अब OCC का नेतृत्व करेंगे, जो फ्लाइट ऑपरेशंस के वास्तविक समय समन्वय, ट्रैकिंग और शेड्यूलिंग का प्रबंधन करता है। वे सीधे मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) इसिड्रे पोरक्वेरस को रिपोर्ट करेंगे। उन्हें एयर ट्रैफिक कंट्रोल नियमों और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए क्रू शेड्यूलिंग और फ्लाइट प्लानिंग को दुरुस्त करना होगा।




संबंधित खबरें
Akhilesh Yadav Security: अखिलेश यादव की NSG सुरक्षा हटाई गई? केंद्र पर भड़के सपा मुखिया, BJP पर साधा निशाना अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 7:59 AM
Bittu Bajrangi: बिट्टू बजरंगी से शादी के नाम पर कैसे हुई ठगी? अलीगढ़ लेकर बारात पहुंचा था अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 11:10 PM
Manipur: मणिपुर BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का निधन, 2023 जातीय हिंसा में हुए थे घायल अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 8:26 PM

DGCA ने इंडिगो पर लगाया था ₹22 करोड़ का जुर्माना



पिछले साल दिसंबर में इंडिगो की उड़ानों में जो संकट आया था, उस पर सरकार और रेगुलेटर (DGCA) ने बेहद सख्त रुख अपनाया था। एयरलाइन पर कुल ₹22 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। सरकार की ओर से कोर्ट में बताया गया कि एयरलाइन के एक सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट को बर्खास्त करने का निर्देश दिया गया था। उड़ानों के संचालन में लापरवाही और पायलटों व क्रू के प्रबंधन में विफलता को इस संकट की मुख्य वजह माना गया था।
Pages: [1]
View full version: IndiGo: इंडिगो एयरलाइंस में बड़ा बदलाव, दिसंबर की अव्यवस्था के बाद OCC हेड को हटाया; अब रोहित रिख्ये संभालेंगे कमान