CM रेखा गुप्ता ने किया नमो भारत कॉरिडोर का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा; “दिल्ली-मेरठ के बीच सफर आसान”
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/rekha-gupta-1771726234617_m.webpसराय काले खां स्थित आरआरटीएस स्टेशन के गेट की फूलों से की गई सजावट। जागरण
मुहम्मद रईस, दक्षिणी दिल्ली। सराय काले खां स्थित नमो भारत कारिडोर का शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निरीक्षण किया। लोकार्पण से पूर्व नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) अधिकारियों संग तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी दिल्ली से मेरठ का सफर अब आसान, सुविधाजनक और तेज होने वाला है। मेरठ से दिल्ली रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। इससे न केवल इस मार्ग पर वाहनों की संख्या कम होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी भारी कमी आएगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिअ बड़ी उपलब्धि
दिल्ली-मेरठ नमो कारिडोर को इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी उपलब्धि बताते हुए दिल्लीवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। कहा, 22 फरवरी को लोकार्पण के साथ ही दिल्ली की सड़कों को राहत मिलेगी और सार्वजनिक यातायात में नए मानक स्थापित हो जाएंगे।
मेरठ से दिल्ली आने-जाने वालों का न केवल समय बचेगा, बल्कि उन्हें जाम से भी बड़ी राहत मिल जाएगी। बता दें कि दिल्ली-मेरठ नमो कारिडोर का न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ नमो स्टेशन का करीब 55 किमी लंबा हिस्सा पहले से चालू है।
सराय काले खां से न्यू अशोक नगर का करीब पांच किलोमीटर लंबा हिस्सा और मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर का सेक्शन भी संचालन के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ के मोदीपुरम में दिल्ली-मेरठ नमो भारत कारिडोर का लोकार्पण करेंगे।
यह भी पढ़ें- मेरठवासियों के लिए गर्व का अवसर... आप देश की पहली रैपिड सिटी में हैं, आज फर्राटा भरेंगी Metro व Namo Bharat train
सराय काले खां RRTS: भारत का सबसे बड़ा मल्टी-मॉडल हब
तीन कॉरिडोर का संगम
सराय काले खां स्टेशन को एक विशाल मल्टी-मॉडल हब के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ नमो भारत ट्रेन के निम्नलिखित रूट मिलेंगे:
[*]दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर
[*]प्रस्तावित दिल्ली-करनाल रूट
[*]प्रस्तावित दिल्ली-अलवर रूट
️ स्टेशन की आधुनिक सुविधाएं
सुविधा संख्या/विवरण
प्रवेश-निकास द्वार
05 द्वार
लिफ्ट और एस्केलेटर
14 लिफ्ट | 18 एस्केलेटर
सुरक्षा
प्लेटफार्म स्क्रीन डोर्स (PSD)
कनेक्टिविटी का महाजाल
यह स्टेशन यात्रियों को दिल्ली के अन्य परिवहन माध्यमों से बिना किसी परेशानी के जोड़ता है:
[*]भारतीय रेलवे: हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सीधा जुड़ाव।
[*]मेट्रो: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन से कनेक्टिविटी।
[*]बस सेवा: वीर हकीकत राय ISBT और रिंग रोड के पास स्थित।
पैदल यात्रियों के लिए खास: फुटओवर ब्रिज
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन और RRTS के बीच की दूरी को कम करने के लिए 280 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। इसमें बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए छह ट्रैवलेटर (Travelators) लगाए गए हैं, जो चलने के अनुभव को आसान बनाते हैं।
Pages:
[1]