Bihar Weather Update: फरवरी में जून जैसी गर्मी! पटना में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, आज कैसा रहेगा मौसम?
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/Bihar-Weather-Update-(3)-1771726645018_m.webpबिहार का मौसम। फोटो एआई जनरेटेड
जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण राज्य का मौसम शुष्क बने रहने के साथ सुबह-शाम गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के ज्यादातर भागों में पछुआ की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।
दो दिनों के दौरान तापमान में एक से 2 डिग्री वृद्धि होने के साथ ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को राज्य के सहरसा जिले के अगवानपुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का न्यूनतम तापमान फरवरी में बीते 15 वर्षों के दौरान सबसे अधिक दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
राज्य का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस से 21.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
शनिवार को पटना सहित 16 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को पटना सहित आसपास का मौसम शुष्क होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर पछुआ की गति में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना
29.3
18.7
गयाजी
29.3
17.6
भागलपुर
29.5
16.1
मुजफ्फरपुर
28.4
18.6
सबसे ठंडी रात: भागलपुर — 16.1°C
Pages:
[1]