deltin33 Publish time 2026-2-22 07:26:32

जहर खाया और फेसबुक पर लाइव आकर दी जान, वाराणसी में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम; स्वजन हैरान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/dead-body-demo-man-1771725976803_m.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, वाराणसी : युवक ने पहले जहरीला पदार्थ खाया फिर फेसबुक पर लाइव आकर आत्मघाती कदम उठाने के लिए अपने ससुराल पक्ष के एक युवक को जिम्मेदार ठहराया। स्वजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

इंटरनेट मीडिया पर युवक का वीडियो प्रसारित हुआ तो उसके आत्मघाती कदम उठाने की सच्चाई सामने आई। स्वजन के तहरीर नहीं देने से पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकी है।
शुक्रवार रात अस्पताल में मौत हो गई

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव निवासी नीरज की शुक्रवार रात अस्पताल में मौत हो गई। स्वजन ने नीरज का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक वीडियो में जहर खाने की जानकारी देते हुए एक युवक को जिम्मेदार ठहराते हुए दिखाई पड़ रहा है। आरोपित कौन है? उसकी नीरज से क्या नाराजगी रही, इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं हो पाई है।
एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी

स्वजन का कहना है कि युवक गांव के बाहर नशे में अचेत पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक मजदूरी करता था। एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी मायके में हैं। थाना प्रभारी मिर्जामुराद व कछवां रोड चौकी प्रभारी का कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: जहर खाया और फेसबुक पर लाइव आकर दी जान, वाराणसी में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम; स्वजन हैरान