Himachal Weather: हिमाचल में मौसम विभाग का अलर्ट, सोमवार को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/shimla-weather-(1)-1771694398807_m.webpHimachal Weather: हिमाचल में मौसम विभाग का अलर्ट। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई गई है। जबकि 22 फरवरी को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। शनिवार को प्रदेश के तेज धूप के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
प्रदेश में नाहन में सबसे अधिक 2.5 डिग्री की गिरावट आई है। इसके बावजूद इन दिनों प्रदेश में दिन का तापमान पांच से सात डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 0.4 डिग्री की गिरावट के बाद 28.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
प्रदेश में बीते दिनों से धूप खिलने से दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। लगातार तेज धूप के कारण मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। आने वाले दिनों में तेज धूप के कारण मैदानों के साथ पहाड़ों पर गर्मी बढ़ने की संभावना है। जनजातीय और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में तापमान अभी शून्य से नीचे है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आय है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट दर्ज की गई है।
स्थान न्यूनतम अधिकतम
[*]शिमला 8.8 18.6
[*]सुंदरनगर 8.0 25.2
[*]भुंतर 7.0 25.5
[*]कल्पा 2.4 16.6
[*]धर्मशाला 9.9 23.1
[*]ऊना 9.0 28.6
[*]नाहन 10.3 22.3
[*]केलंग -2.7 5.9
[*]सोलन 6.4 23.0
Pages:
[1]