मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना: युवती की हत्या कर शव पुलिस चौकी के पास फेंका, तेजाब से जलाया चेहरा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/download-1771718465867_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री के दौरे व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिले में मौजूदगी के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। हर संदिग्ध व गाड़ी पर नजर रखी जा रही है। बावजूद इसके, मवाना पुलिस चौकी के पास एक महिला का शव फेंककर कुछ लोग भाग गए।
पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। युवती का बेरहमी से कत्ल किया गया था। पहचान छिपाने को उसका चेहरा तेजाब से जला दिया गया था। फोरेंसिक टीम की प्राथमिक जांच में युवती की हत्या 24 घंटे पहले किए जाने की संभावना जताई गई है। शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव मर्चरी भेज दिया है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मवाना खुर्द पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर फ्लाईओवर है। इसकी सर्विस रोड किनारे एक फार्म हाउस को आर्टिफिशयल चार दीवारी से कवर किया गया है। शनिवार शाम यहां से जा रहे ग्रामीणों को दीवार के नीचे एक लगभग 27 वर्षीय युवती का शव पड़ा दिखाई दिया।
औसतन कद की मृतका के शरीर पर काले रंग की लेगी और टीशर्ट थी। सीधे हाथ में एक कड़ा पहना हुआ था। शव से हल्की दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार पहुंचे। महिला सिपाहियों ने शव के कपड़ों की जांच की। आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी लोग शव की पहचान नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें- मेरठ-करनाल हाईवे पर गोवंशी से टकराया टेंपो, सड़क पर गिरी महिला को बस ने कुचला; मौत
शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। माना जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और शव यहां फेंका गया है। तेजाब से चेहरा जल जाने से पहचान में दिक्कत हो रही है। सीओ पंकज लवानियां ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी थानों में शव के फोटो भेजे गए है।
फार्म हाउस में था कार्यक्रम था, इसी कारण पड़ी शव पर निगाह
महिला का शव भगवती फार्महाउस की दीवार से सटकर पड़ा हुआ था। यहां लोगों ने अपने वाहन खड़े कर रखे थे। इसी दौरान आते जाते समय किसी की नजर दीवार के करीब शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को पता चला। कुछ दूरी मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की जांच की। पुलिस अब डीसीआरबी को सूचना देकर जनपद के सभी थानों से किसी महिला की गुमशुदगी की जानकारी कर रही है।
पुलिस ने युवती के मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चेहरा सप्ष्ट नहीं होने पर पहचान नहीं हो सकी। जिले के सभी थानों से मिसिंग की सूचना मांगी गई है। जल्द पहचान की संभावना है।
पंकज लवानिया, सीओ मवाना।
Pages:
[1]