deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

कासगंज वालों के लिए गुड न्यूज! होली पर मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/download-1771704500165_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण कासगंज। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष एक जोड़ी गाड़ी का संचालन किया जाएगा। मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ट्रेन वाया कासगंज होकर जाएगी। जिससे जिले के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इज्जतनगर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 फरवरी से प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 10:55 बजे, बोरीवली से 11:25 बजे, वापी से 13.02 बजे, बलसाड़ से 13:24 बजे, सूरत से 14:17 बजे, नागदा से 22:05 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00:45 बजे, गंगापुर सिटी से 02:52 बजे, मथुरा जंक्शन 07:00 बजे, हाथरस सिटी से 07:44 बजे, कासगंज से 09:10 बजे, बदायूं से 09:48 बजे, बरेली जंक्शन से 10:50 बजे, बरेली सिटी से 11:05 बजे, इज्जतनगर से 11:25 बजे, लालकुआं से 13:15 बजे तथा हल्द्वानी से 13:50 बजे प्रस्थान कर काठगोदाम 14:30 बजे पहुंचेगी।


वापसी में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी 26 फरवरी से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से 17:30 बजे, हल्द्वानी से 17:52 बजे, लालकुआं से 18:33 बजे, इज्जतनगर से 20:08 बजे, बरेली सिटी से 20:23 बजे, बरेली जंक्शन से 20:47 बजे, बदायूं से 21:31 बजे, कासगंज से 22:40 बजे, हाथरस सिटी से 23:50 बजे तथा दूसरे दिन मथुरा जंक्शन से 01:15 बजे, भरतपुर से 03:10 बजे, 14:45 बजे, सूरत से 16:50 बजे, बलसाड़ से 17:42 बजे, वापी से 18:06 बजे तथा बोरीवली से 20:06 बजे प्रस्थान कर मुबंई सेंटल 21:00 बजे पहुंचेगी।
Pages: [1]
View full version: कासगंज वालों के लिए गुड न्यूज! होली पर मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल जारी