Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

जम्मू में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/22/article/image/jammu-news-(4)-1771710883441_m.webp



जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के सिदड़ा पुल के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों युवकों की मौत पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दोनों युवक घरों में फाल्स सीलिंग लगाने का काम करते थे। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। दोनों मृतक युवक अतुल शर्मा पुत्र विजय कुमार निवासी सांदवा और गुरमीत पुत्र तारा चंद निवासी सांदवा, पौणीचक्क के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं लोगों का कहना था कि एक ही साथ दो परिवारों के चिराग बुझ गए। जानकारी के अनुसार किसी के घर में सीलिंग लगाने का काम करने के बाद दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नगरोटा से सिद्धड़ा की ओर आ रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक सिदड़ा पुल के पास पहुंची तो इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें अपने टायरों के नीचे कुचल दिया। शायद बाइक सवार युवकों को सिदड़ा पुल चौक से सर्कुलर रोड़ की ओर मुड़ना था। अलबत्ता यह पुलिस जांच का विषय है।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक नंबर आरजे04जीडी7727 के चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जीएमसी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। यहां पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को उनके स्वजन को सौंप दिया जाएगा।

घरों में फाल्स सीलिंग लगाने का काम करते थे युवक

चौकी प्रभारी सिद्धड़ा अभिषेक सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों युवक घरों में फाल्स सीलिंग लगाने का काम करते थे। हादसे के समय वे नगरोटा से काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे। दोनों शवों को जीएमसी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे की सूचना स्वजनों को दे दी गई थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शव बुरी तरह कुचल गए हैं। इसलिए स्वजनों को बुलाकर पहचान करवाई गई। दोनों के परिवारों पर दुखदों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुला हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद व्यस्त जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में क्रेन और पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाए गए, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका। इस दौरान वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पिस्टल व अन्य सामान बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
Pages: [1]
View full version: जम्मू में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत