deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

अब घंटों का सफर 50 मिनट में होगा पूरा, पीएम मोदी आज मेरठ मेट्रो-नमो भारत का करेंगे उद्घाटन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Modi-Namo-1771684509235_m.webp

मेरठ मेट्रो-नमो भारत का आज PM Modi करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी ने परखीं तैयारियां



जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में नमो भारत ट्रेन के विस्तारीकरण व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11.50 बजे सफरजंग एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेरठ शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बने हेलीपैड पर दोपहर 12.20 बजे पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12.30 बजे शताब्दी नगर स्टेशन पर नमो भारत के विस्तार व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद मेरठ मेट्रो में सवार होंगे।
सीएम योगी पहुंचे मेरठ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे।

लगभग डेढ़ घंटे यहां रहकर उन्होंने नमो भारत-मेरठ मेट्रो के शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन तथा मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का परीक्षण किया। इस दौरान जाम लगा लगा होने पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जितने भी संसाधन और फोर्स आपके पास है सभी को लगा दीजिए लेकिन कार्यक्रम के दौरान जाम न लगे।

मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 1.25 बजे हेलीकॉप्टर से शताब्दीनगर नमो भारत-मेरठ मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर में सवार होकर मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर हेलीपैड पर उतरे। सड़क मार्ग से मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे।

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/template/image/73250779-1771684192274.jpg

शताब्दीनगर स्टेशन पर सीएम ने वह मंच देखा जहां खड़े होकर रविवार को प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर मेरठ मेट्रो और नमो भारत को रवाना करेंगे। यह स्थाव स्वचालित सीढ़ियों के पास है। प्लेटफार्म पर घूमकर उन्होंने वहां खुले स्टाल भी देखे। देश की पहली रीजनल रैपिड रेल सिस्टम को उन्होंने विश्वस्तरीय बताया तथा सराहना की। प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरा स्टेशन सजाया गया था।

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/template/image/73250736-1771684225274.jpg

जनसभा स्थल पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। शताब्दीनगर स्टेशन पर सीएम ने वह मंच देखा जहां खड़े होकर रविवार को प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर मेरठ मेट्रो और नमो भारत को रवाना करेंगे। यह स्थान स्वचालित सीढ़ियों के पास है। प्लेटफार्म पर घूमकर उन्होंने वहां खुले स्टाल भी देखे।

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/template/image/73250704-1771684214493.jpg

सीएम ने संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान पूछा कि कितने कार्यकर्ता जनसभा में आएंगे? कितनी बसों और कितने वाहनों से वे पहुंचेंगे? जनसभा स्थल पर उनके बैठने की क्या व्यवस्था की गई है? उन्होंने कहा कि जनसभा में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था की जाए। कार्यकर्ताओं को समय से जनसभा में पहुंचा दिया जाए ताकि जाम और अन्य समस्याएं सामने न आएं।

यह भी पढ़ें- \“टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत जो भी करेगा, वह 21वीं सदी का...\“ चिप प्लांट के शिलान्यास के दौरान बोले PM मोदी
Pages: [1]
View full version: अब घंटों का सफर 50 मिनट में होगा पूरा, पीएम मोदी आज मेरठ मेट्रो-नमो भारत का करेंगे उद्घाटन