cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

बांग्ला भाषा को बचाए रखना बांग्ला भाषियों का दायित्व : मंत्री मलय घटक

https://www.jagranimages.com/images/newimg/21022026/21_02_2026-21asa_m_6_21022026_172_m.webp





बांग्ला भाषा को बचाए रखना बांग्ला भाषियों का दायित्व : मंत्री मलय घटक

जागरण संवाददाता, आसनसोल : अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस शनिवार को आसनसोल कल्याणपुर बीसी राय रोड के समीप मनाया गया। इस अवसर पर बंगाल के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मंत्री मलय घटक ने कहा मातृभाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता है। 1999 को बांग्लादेश के ढ़ाका विश्वविद्यालय में बंगला रक्षा के लिए छात्र आंदोलन कर रहे थे, उस दौरान छात्रों पर गोली चलाए जाने के कारण कई छात्रों की मृत्यु हो गई थी, उस समय से बांग्ला भाषा दिवस मनाया जाने लगा। उन्होंने कहा कि कविगुरु रविंद्रनाथ ठाकुर ने कहा था कि भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न भाषा बोली जाती है। उन्होंने कहा कि सभी भाषा की अपनी-अपनी प्राथमिकता है, जितनी अधिक भाषा का ज्ञान हो वह अच्छा है, लेकिन अपनी मातृभाषा बांग्ला को बचाए रखना बंगला भाषी का दायित्व है। मंत्री मलय घटक ने कहा कि आसनसोल में हिन्दी, उर्दू एवं बंगला भाषा में उत्सव मनाया जाता है। जिनमें मेला मैदान में आयोजित आसनसोल उत्सव में केवल बंगला भाषा में कार्यक्रम का आयोजन कर बंगला भाषा की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने बंगला भाषियों से आह्वान किया कि वे अंग्रेजी भाषा में बच्चों को अवश्य शिक्षा प्रदान कराएं लेकिन बांग्ला भाषा के प्रति लगाव रखने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम मेयर परिषद के सदस्य गुरदास चटर्जी, पार्षद अनिमेश दास, आसनसोल इंजीनियरिंग कालेज के शिक्षक चंद्रशेखर कुंडू, बंगला लेखिका देवजानी सिन्हा, निलोत्पल रायचौधरी, तारक आदि लोग उपस्थित थे।
Pages: [1]
View full version: बांग्ला भाषा को बचाए रखना बांग्ला भाषियों का दायित्व : मंत्री मलय घटक