साइबर फ्रॉड में तीन नाइजीरियाई नागरिकों को नियमित जमानत, मोहाली में महिला डॉक्टर से ठगे थे लाखों रुपये
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/court9-1771681675097_m.webpअतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला।
जागरण संवाददाता, मोहाली। डॉक्टर से लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में तीन नाइजीरियाई नागरिकों को नियमित जमानत मिली है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 50,000 रुपये के जमानती बान्ड और समान राशि की एक जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दी।
अदालत ने कहा कि आरोपित एक वर्ष से अधिक समय से जेल में हैं और ट्रायल में अभी समय लगेगा। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए अदालत ने माना कि जांच पूरी हो चुकी है और निरंतर हिरासत का कोई औचित्य नहीं है।
कोर्ट के इस फैसले से बेनेडिकट इमैनुएल उयाह, इसाह दनलामी अदामु और ओन्येगबुनके को बड़ी राहत मिली है। तीनों ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। इनके खिलाफ फेज-7 साइबर क्राइम थाने में जनवरी 2025 में केस दर्ज हआ था।
इन आरोपितों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर डाॅक्टर सविता सिंह को इंस्टाग्राम और मोबाइल काॅल्स के माध्यम से उपहार भेजने का झांसा देकर 12,77,999 लाख की ठगी की थी। जांच के दौरान दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था और 80 मोबाइल फोन, 4 लैपटाप व प्रिंटर बरामद किए गए थे।
Pages:
[1]