deltin33 Publish time Yesterday 23:26

अंबाला में कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/dead-body-(8)-1771697129428_m.webp

अंबाला में कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, अंबाला। थाना अंबाला कैंट पुलिस ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में अशोक कुमार निवासी बीसी बाजार ने बताया कि वह 11 फरवरी को बाइक पर आर्मी एरिया में दूध बेचकर अपने घर आ रहा था।

जब कैपिटल चौक के पास पहुंचा तो एक अज्ञात कार चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक घायल हो गया, जबकि उसकी दोनों टांगें टूट गई। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट लाए, जहां उसका उचार किया गया। घायल की पहचान राकेश के रूप में हुई है। उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई।
Pages: [1]
View full version: अंबाला में कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस