गाजियाबाद: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/ggg-(37)-1771696333122_m.webpगाजियाबाद के डूंडाहेड़ा में शनिवार रात NH 9 पर एक चलती कार में आग लग गई। जागरण
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शनिवार रात NH 9 पर डूंडाहेड़ा के पास एक चलती कार में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे डूंडाहेड़ा में एक कार में आग लगने की कॉल मिली थी। क्रॉसिंग रिपब्लिक से तुरंत एक फायर यूनिट भेजी गई।
यूनिट मौके पर पहुंची और होज रील फैलाकर आग बुझाना शुरू किया। टीम ने जल्द ही कार में लगी आग को पूरी तरह बुझा दिया। कार गौतमबुद्ध नगर के शाहबेरी के कामाख्या गांव के रहने वाले सूरज प्रकाश की है।
वह किसी काम से विजयनगर आए थे। कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: होली पर मिलावट रोकने के लिए 5 टीमें गठित, फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने शुरू किया अभियान; छापेमारी जारी
Pages:
[1]