cy520520 Publish time Yesterday 22:57

जकात मांग रहे 3 लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सरेआम उतरवाई टोपी; बदायूं के वायरल वीडियो पर मचा बवाल

जागरण संवाददाता, बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन का मारपीट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में तीन मुस्लिम व्यक्ति कस्बे के अक्षय नाम के युवक से पता पूछते हैं। इस पर वह उनका नाम पूछकर पीटना शुरू कर देता है। उन्हें काफी दूर तक दौड़ा दौड़ा कर पीटता है। उनकी टोपी उतरवाता है और गाली देकर मुहल्ले से भगा देता है।

वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मोहिद्दीनपुर निवासी अब्दुल सलाम ने बताया कि वह अपने साथी आरिफ व जावेद के साथ स्कूटी से रुदायन कस्बे में गए थे।

रमजान का त्योहार होन के चलते जकात मांगने गए थे। वहां एक युवक से मुस्लिम मुहल्ले और हाईवे के बारे में पूछ लिया। इसी पर वह भड़क गया और मारपीट करने लगा। उसने कहा कि यहां क्या कर रहे हो। उसने बुजुर्ग जावेद की टोपी उतरवाई। इसके बाद तीनों को एक एक कर थप्पड़ मारेन लगा।

करीब दो सौ मीटर तक दौड़ा दौड़ा कर पीटता रहा। उन लोगों से पूछताछ भी करता और फिर पीटता। वहीं पास में खड़ा कोई व्यक्ति इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। यह वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला तूल पकड़ा। इस मामले में अब्दुल सलाम की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर आराेपित रुदायन निवासी अक्षय उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। इस संबंध में सीओ बिल्सी सुनील कुमार ने बताया कि जो मामला सामने आया उस आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच जारी है, तथ्याें के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दैनिक जागरण किसी प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कांग्रेस ने एक्स पर उठाया मुद्दा

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद इस वीडियो को यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार को घेरने का काम किया। लिखा है कि ये घटना दिखाती है कि समाज में नफरत किस कदर घर कर गई है। अक्षय नाम के इस लड़के ने सड़क चौड़ी होने के बावजूद सिर्फ गुंडागर्दी दिखाने के लिए गाड़ी रोकी और बिना किसी उकसावे के तीन मुस्लिम राहगीरों को गालियां दीं और थप्पड़ जड़ दिए।

हद तो तब हो गई जब वह बेचारे वहां से हटने लगे तो उसने पीछा करके सरेआम उनकी पिटाई कर दी और तमाशबीन बनी भीड़ तमाशा देखी रही। यह मामला चीख चीख कर कह रहा है कि पिछले कुछ साल में अल्पसंख्यकों पर ऐसे हमले करना जैसे नार्मल बात हो।




यह भी पढ़ें- बदायूं में 2000 बंदियों वाली हाईटेक जेल का सपना अधर में, जानें क्यों लखनऊ से लेकर कोर्ट तक फंसा है पेच!
Pages: [1]
View full version: जकात मांग रहे 3 लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सरेआम उतरवाई टोपी; बदायूं के वायरल वीडियो पर मचा बवाल